Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Bharat Raftar के होनहार और काबिल रिपोर्टर सादिक अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सूफी खानकाह एसोसिएशन के बने जिला अध्यक्ष

सूफी खानकाह संगठन एक ऐसा संगठन है जिसमें वे मुसलमान शामिल हैं जो राजनीति से दूर हमेशा धर्म और देश के लिए खड़े होने का दावा करते हैं। दरअसल सूफी खानकाह संगठन आतंकी गतिविधियों और ऐसे संगठनों के खिलाफ आवाज उठाता रहा है।

Bharat Raftar के होनहार और काबिल रिपोर्टर सादिक अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सूफी खानकाह एसोसिएशन के बने जिला अध्यक्ष

सूफी खानकाह एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सूफी इरशाद शेख ने एक पत्र जारी किया। जिसमें उन्होंने भारत रफ्तार के काबिल और होनहार रिपोर्टर सादिक अली के कंधों पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई। सादिक अली को सूफी खानकाह एसोसिएशन राजस्थान में जिला अध्यक्ष बनाया गया। आपको बता दें सादिक अली को डूंगरपुर शहर की जिम्मेदारी दी गई। 

इसे भी पढ़िये - Sawai Madhopur News: डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सीएम भजन लाल शर्मा के लिखा पत्र, कर दी ऐसी मांग आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

पद संभालते ही सादिक ने भरी हुंकार

सादिक अली ने जिला अध्यक्ष पद पर अपना कार्यभार संभाला और जिम्मेदारी मिलते ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करूंगा। साथ ही अपने कार्य का निर्वहन कर संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। हर कार्यकर्ता कि, हर संभव मदद करने की पूरी कोशिश करूंगा।

क्या है सूफी खानकाह संगठन ?

सूफी खानकाह संगठन एक ऐसा संगठन है जिसमें वे मुसलमान शामिल हैं जो राजनीति से दूर हमेशा धर्म और देश के लिए खड़े होने का दावा करते हैं। दरअसल सूफी खानकाह संगठन आतंकी गतिविधियों और ऐसे संगठनों के खिलाफ आवाज उठाता रहा है। इस सूफी संगठन ने आतंकी गतिविधियों में शामिल पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवाज उठाई थी।