Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

क्षत्रिय सरगरा समाज के महंत का भव्य स्वागत, क्षेत्र में निकाली गई शोभा यात्रा

मारवाड़ जंक्शन के क्षत्रिय सरगरा समाज के महंत अर्जुन दास महाराज का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मारवाड़ जंक्शन। क्षत्रिय सरगरा समाज द्वारा धनला गांव में पिचियाक धाम से राजा बलि और वामन अवतार भगवान विष्णु की गादीपति महंत अर्जुन दास महाराज का भव्य स्वागत किया गया।

क्षेत्र में निकाली गई शोभा यात्रा

आयोजन से जुड़े हुए पूर्व 52 पट्टी अध्यक्ष मिश्रीलाल सरगरा ने बताया कि लगभग 51 वर्षों के बाद क्षत्रिय सरगरा समाज के 52 पट्टी के आराध्य वामन अवतार एवं राजा बलि की वेल का संतों एवं समाज के मौजूद व्यक्तियों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शानदार झांकियों के साथ जयकारे भी लगाये गये।

भजन संध्या का आयोजन

आपको बता दें की पूर्व संध्या पर एक शाम राजा बलि के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें संतों द्वारा एक से बढ़कर एक राजा बलि की महिमा का बखान किया गया। 

महंत ने किया धर्म सभा को संबोधित  

धर्म सभा को संबोधित करते हुए महंत अर्जुन दास ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे भारतवर्ष में भगवान विष्णु की अर्धांगिनी लक्ष्मी जी द्वारा राजा बलि को राखी बांधने से शुरू हुई थी। इस अवसर पर उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए कार्य करने का आह्वान किया।