Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

करौली में फिर शहर के बीचों-बीच सडक पर धंसी चलती ट्रैक्टर ट्रॉली, टला बड़ा हादसा

जिला मुख्यालय पर शहर के बीचों-बीच घनी आबादी वाले बड़ी हटरिया चौराहे पर रविवार सुबह राशन के गेंहू से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर चलती हुई धंस गई। सड़क पर और आसपास किसी के मौजूद नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। ट्रॉली के सड़क पर धंसने से आधा घंटे से अधिक समय तक रास्ता अवरुद्ध हो गया।

करौली। जिला मुख्यालय पर शहर के बीचों-बीच घनी आबादी वाले बड़ी हटरिया चौराहे पर रविवार सुबह राशन के गेंहू से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर चलती हुई धंस गई। सड़क पर और आसपास किसी के मौजूद नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। ट्रॉली के सड़क पर धंसने से आधा घंटे से अधिक समय तक रास्ता अवरुद्ध हो गया। जिससे बड़ी हटरिया क्षेत्र में जाम लग गया। जाम के चलते वाहन चालक और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में राशन के गेंहू की बोरियों को खाली कर ट्रैक्टर ट्रॉली को बाहर निकाला गया। उसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ।

सीवर टैंक के धंसने से सड़क पर गड्ढा

दरअसल, शहर के हिंडौन दरवाजे से फूटाकोट चौराहे जाने वाले वन-वे मार्ग पर बड़ी हटरिया दुर्गा सिनेमा हाल की गली क्षेत्र में सड़क पर ओएफसी केबल डालने के बाद पाइप लाइन में लीकेज और सीवर टैंक के धंसने से सड़क पर गड्ढा हो गया। आपको बता दें कि जिस जगह हटरिया चौराहे के पास ये दुर्घटना हुई है। उस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है।

पहले भी हो चुका हादसा

इससे पहले भी 7 जुलाई और 25 जुलाई 2023 को भी गड्ढे में ट्रैक्टर ट्रॉली धंस गई थी। बाद में पत्थर मिट्टी डालकर नगर परिषद ने गड्ढे को भरवा दिया। रविवार सुबह लगभग पौने नौ बजे एक बार फिर राशन के गेहूं लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली बैठक ले गई। ट्रैक्टर ट्रॉली इतनी धंस गई कि सड़क में करीब डेढ़ से दो फीट का गहरा गड्ढा हो गया। गनीमत ये रही कि सड़क पर किसी राहगीर या वाहन के मौजूद नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। इधर इस घटना के बाद शहरवासियों में आक्रोश व्याप्त हैं। शहरवासियों का कहना है कि नगर परिषद की अनदेखी और लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद सड़कों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती है। कोई निर्माण होता है, तो ठेकेदार सड़कों को खोद कर चले जाते है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

रिपोर्ट- सुधीर पाल