Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: प्रदेश में निजी बसों का चक्का जाम, थम गए तीस हज़ार प्राइवेट बसों के पहिए, जानिए क्या है मांगे

हड़ताल के कारण पूरे राजस्थान में तीस हज़ार प्राइवेट बसों के पहिए थम गए हैं। प्राइवेट बसों की हड़ताल के कारण यात्रियों को काफी परेशानी आ रही है। खासकर उन रूटों पर जहां रोडवेज बसें नहीं चल रही हैं, निजी बस यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Jaipur News: प्रदेश में निजी बसों का चक्का जाम, थम गए तीस हज़ार प्राइवेट बसों के पहिए, जानिए क्या है मांगे

24 सूत्रीय मांगों को लेकर संपूर्ण राजस्थान में प्राइवेट बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने निजी बसों का चक्का जाम कर दिया है। सरकार से सहमति नहीं बनने के बाद प्राइवेट बस आपरेटर एसोसिएशन ने एक दिवसीय हड़ताल कर दी है।

इसे भी पढ़िये - Bihar News: दबंगों की शर्मनाक करतूत, चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च भरी

तीस हज़ार प्राइवेट बसों के पहिए थमे
हड़ताल के कारण पूरे राजस्थान में तीस हज़ार प्राइवेट बसों के पहिए थम गए हैं। प्राइवेट बसों की हड़ताल के कारण यात्रियों को काफी परेशानी आ रही है। खासकर उन रूटों पर जहां रोडवेज बसें नहीं चल रही हैं, निजी बस यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
यात्रियों ने बताया कि आने जाने के लिए प्राइवेट बस के अलावा अगर दूसरा साधन करते हैं तो बहुत पैसे मांगे जा रहे हैं।  हड़ताल के कारण उन्हें काफी परेशानी आ रही है। वहीं प्राइवेट बस आपरेटर एसोसिएशन के संभाग अध्यक्ष नौशीन खान ने बताया कि 24 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से सहमति नहीं बनने के बाद एक दिन की हड़ताल की घोषणा की गई है। इसी के तहत सम्पूर्ण  राजस्थान में प्राइवेट बस मलिक हड़ताल पर है। अगर सरकार ने बस ऑपरेटरों की मांगे नहीं मानी तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।