Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Kota News: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी हरियाणा चुनाव को लेकर कह गई बड़ी बात, दे दिया ऐसा बयान आप हो जाएंगे हैरान

धर्मेंद्र को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलना चाहिए था। कोटा में दशहरा मेला 1894 से 131 वर्षों तक आयोजित किया जाता रहा है। आज दशहरा मैदान के उद्घाटन पर हेमा मालिनी दुर्गा नाटिका प्रस्तुत करेंगी।

Kota News: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी हरियाणा चुनाव को लेकर कह गई बड़ी बात, दे दिया ऐसा बयान आप हो जाएंगे हैरान

सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक बार फिर दादा साहब फाल्के अवॉर्ड्स को लेकर चर्चा छेड़ दी है। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी कोटा दशहरा मेले का उद्घाटन करने कोटा पहुंचीं। बीजेपी सांसद और मशहूर फिल्म अभिनेत्री ने स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल में पत्रकारों के कई सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। कोटा बहुत खूबसूरत शहर है और यहां खूब हरियाली है। विकास की दृष्टि से देखें तो यहां सब कुछ है। कोटा-बूंदी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने लोकसभा क्षेत्र में खूब काम करवा रहे हैं।

इसे भी पढ़िये - Sikar News: सीकर में अपराधियों पर कसा शिकंजा, 3 हिस्ट्रीशीटर समेत 16 गिरफ्तार

धर्मेंद्र को मिलना चाहिए था दादा साहब फाल्के पुरस्कार

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलना चाहिए था। कोटा में दशहरा मेला 1894 से 131 वर्षों तक आयोजित किया जाता रहा है। आज दशहरा मैदान के उद्घाटन पर हेमा मालिनी दुर्गा नाटिका प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में दुर्गा माता की पूजा की जाती है। स्टेज प्रोग्राम करने में बहुत मेहनत लगती है। इसमें बहुत ऊर्जा लगती है। शरीर भी स्वस्थ रहता है। पुरानी फिल्मों के बारे में उन्होंने कहा कि पहले की फिल्मों में अश्लीलता नहीं होती थी। कलाकार भी खूब मेहनत करते थे। साथ ही कैमरामैन भी कलाकारों को खूबसूरत दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। उन्होंने कहा कि वे मुंबई जाकर निर्माता निर्देशक से बात करेंगे। कोटा में भी फिल्मों की शूटिंग होनी चाहिए।

हरियाणा चुनाव को लेकर कह गई बड़ी बात

पेड़ों की कटाई पर उन्होंने कहा कि इस समय हरियाली की बहुत जरूरत है। अगर एक भी पेड़ काटा जाए तो उसकी जगह सौ पेड़ लगाए जाने चाहिए। हरियाणा में इस समय विधानसभा चुनाव हैं। कोटा में भी चुनाव प्रचार करने के बाद वो यहां आई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम लोगों के लिए कई योजनाएं लेकर आए हैं, जिसका लाभ उन्हें भी मिलेगा।