Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Kota News: ओम बिरला ने कोरोना पीड़ित परिवारों के साथ मनाया रक्षाबंधन, बेटियों को आशीर्वाद देकर कही बड़ी बात

Kota News: ओम बिरला ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी है और अपनी अद्भुत क्षमता से आगे बढ़ रही है। हम सभी लोगों को महिलाओं को आगे बढ़ाने में उनका सहयोग करना चाहिए।

Kota News: देशभर में रक्षाबंधन की धूम देखने को मिल रही है। सेलिब्रिटीज से लेकर आम नागरिक तक रक्षाबंधन मना रहे हैं। इसी बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की भी रक्षाबंधन सेलिब्रेट करती तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने भी महिलाओं से रखी बंधवाई।

ओम बिरला ने संसदीय क्षेत्र कोटा में मनाया रक्षाबंधन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इन दिनों अपने गृहनगर और संसदीय क्षेत्र कोटा के प्रवास पर हैं। सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया। स्पीकर ओम बिरला ने कोटा के शक्ति नगर स्थित कैंप कार्यालय में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। जहां बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता बहने उनको राखी बांधने पहुंची।

ये भी पढ़ें Kota News: कोटा सेंट्रल जेल में भी मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, जेल में बंद भाइयों को राखी बांध भावुक हुईं बहनें

बिरला ने भी सभी से सहर्ष से राखी बंधवाई। मीडिया से बात करते हुए ओम बिरला ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी है और अपनी अद्भुत क्षमता से आगे बढ़ रही है। हम सभी लोगों को महिलाओं को आगे बढ़ाने में उनका सहयोग करना चाहिए।

बाइट - ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष

रिपोर्ट- सुधीर पाल