Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया मतदान, बोलीं INDIA गठबंधन ही जीतेगा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छठे चरण का चुनाव जारी है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना वोट डाला है। साथ ही उन्होंने सुबह एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरी प्यारी बहनों, मेरे भाइयों, आपका वोट ही देश का भविष्य तय करता है।

This browser does not support the video element.

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छठे चरण का चुनाव जारी है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना वोट डाला है। साथ ही उन्होंने सुबह एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरी प्यारी बहनों, मेरे भाइयों, आपका वोट ही देश का भविष्य तय करता है। आपका एक-एक वोट देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ पड़ना चाहिए। किसान हों, जवान हों या पहलवान- जिनपर भी अन्याय हुआ, उन्हें न्याय दिलाने के लिए वोट कीजिए। आपका एक वोट अन्याय का अंत कर न्याय की स्थापना करेगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट पर लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि INDIA गठबंधन ही जीतेगा। महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं.हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने के लिए दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते समय एक सेल्फी ली।