Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

नरेंद्र मोदी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राष्ट्रपति ने दही चीनी खिलाकर किया आमंत्रित, जानिये और क्या हुआ?

लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है, इस चुनाव में बीजेपी पिछली ही बार के तरीके सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है।

नरेंद्र मोदी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राष्ट्रपति ने दही चीनी खिलाकर किया आमंत्रित, जानिये और क्या हुआ?

लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है, इस चुनाव में बीजेपी पिछली ही बार के तरीके सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है। जीत हांसिल करने के बाद आज एनडीए के नेताओं की बैठक हुई जिसमें एनडीए का नेता नरेंद्र मोदी को चुना गया। नेता सदन चुने जाने के बाद नरेंद्र मोंदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उन्होने मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसी दौरान मुर्मू ने मोदी को दही-चीनी खिलाई। इसकी तस्‍वीरें जैसे ही बाहर आईं, सोशल मीडिया पर छा गई।तमाम लोग इसे परंपराओं से जोड़ने लगे, तो कुछ ने कहा-पहली बार इस तरह की तस्‍वीर राष्‍ट्रपति भवन से सामने आई है।

नरेंद्र मोदी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपति को एनडीए सांसदों के समर्थन वाला पत्र सौंपा।इसके बाद मुर्मू ने उन्‍हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। मोदी 9 जून यानी रविवार को शाम 6 बजे तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू ने मोदी को ‘दही-चीनी’ खिलाई क्योंकि उन्होंने मोदी को केंद्र में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। इसके साथ ही मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोदी को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

दही चीनी का वैज्ञानिक महत्व

धर्मशास्‍त्रों में दही-चीनी का महत्‍व विस्‍तार से बताया गया है। इसे किसी भी कार्य के प्रारंभ से पहले दिया जाता साथ ही शुभ भी माना जाता है। लेकिन इसका साइंटफिक महत्‍व भी है। विज्ञान की मानें तो दही में कई सारे गुण भी होते हैं। इसमें अगर थोड़ी सी चीनी मिल जाए तो उसके गुण दोगुने हो जाते हैं। दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है, इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा दही और चीनी का सेवन करने से हमारे शरीर को तुरंत ग्लूकोज मिलता है और पूरे दिन शरीर ऊर्जावान रहता है।दही और चीनी खाने से मानसिक शांति का अनुभव प्राप्त होता है।धर्माचार्य कहते हैं क‍ि दही चंद्रमा का स्वरूप होता है। दही खाकर घर से बाहर जाने वाले लोगों का जो उद्देश्य या मनोकामना होती है, वह सीधे चंद्रमा तक पहुंचती है। उसमें काफी हद तक उनको सफलता मिलने की संभावना बन जाती है।