Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

मोदी सरकार 3.0 की वो 7 महिला मंत्री जिन्हें मोदी कैबिनेट में मिली जगह, देखिए सबके नाम

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है उनके साथ ही साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली थी।

मोदी सरकार 3.0 की वो 7 महिला मंत्री जिन्हें मोदी कैबिनेट में मिली जगह, देखिए सबके नाम

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है उनके साथ ही साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली थी। इस बार कुलमिलाकर 71 मंत्रियों को मोदी की नई कैबिनेट में जगह दी गई है। इसमें सात महिला मंत्री भी शामिल है। जानिए वो कौन हैं 7 महिला मंत्री जिन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, रक्षा खड़से, सावित्री ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, नीमूबेन बमभानिया और शोभा करंदलाजे ने भी अन्य सांसदों के साथ मंत्री पद की शपथ ली है। इन्हें मोदी की नई कैबिनेट में स्थान मिला है। निर्मला सीतारमण राज्यसभा सांसद हैं। रक्षा खडसे ने महाराष्ट्र के रावेर से चुनाव जीता हैं। उन्होंने एनसीपी उम्मीदवार शरद पवार गुट को चुनाव हराया है।

निर्मला सीतारमण

राज्यसभा सांसद निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में भी मंत्री रहीं हैं। उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यकाल पूरा किया है। वे रक्षा मंत्री भी रहीं हैं। निर्मला सीतारमण की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती है।

अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल ने इस बार भी मंत्री बनी है। अपना दल (एस) सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमेश चंद को चुनाव में कड़ी टक्कर दी और चुनाव जीतीं है। पिछली मोदी सरकार में भी वे केंद्रीय मंत्री बनी थीं।

सावित्री ठाकुर

सावित्री ठाकुर को भी मोदी की नई कैबिनेट में जगह मिली है। सावित्री ठाकुर ने मध्य प्रदेश की धार लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राधेश्याम मुवेल को चुनाव में पटखनी दी है।

रक्षा खडसे

रक्षा खडसे भी मंत्री पद की शपथ ले चुकी हैं उन्हे भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। उन्होंने महाराष्ट्र के रावेर से जीत दर्ज की है। रक्षा खडसे ने एनसीपी उम्मीदवार शरद पवार गुट को पटखनी दी और सांसद बनी। उन्होंने जीत की हैट्रिक भी लगाई है।

निमुबेन बंभानिया

निमुबेन बंभानिया ने मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने गुजरात की भावनगर लोकसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी उम्मीदवार उमेश मकवाणा को साढ़े चार लाख से अधिक वोटों से हराया है।

अन्नपूर्ण देवी

अन्नापूर्णा देवी ने झारखंड की कोडरमा सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने लेफ्ट उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह को 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था। वे दूसरी बार सांसद बनी हैं। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी वे मंत्री बनी थीं।

शोभा करंदलाजे

शोभा करंदलाजे को फिर से मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया है। पिछली मोदी सरकार में भी वे मंत्री थीं। उन्होंने कर्नाटक की बंगलुरू नॉर्थ सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रोफेसर एमवी राजीव गौड़ा को हराया है।