Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Shah Rukh Khan ने बताया किस 'मंत्र' की बदौलत वो बन गए 'बॉलीवुड के बादशाह'!

शाहरुख खान काफी समय पहले अनुपम खेर के शो पर गए थे। जहां उन्होंने तमाम सवालों के जवाब दिए थे। जिसमें एक जवाब उनके करियर से जुड़ा भी था। अनुपम खेर ने बातचीत में शाहरुख खान से पूछा कि आपको अपनी सक्सेस के पीछे की वजह क्या लगती है? महत्वाकांक्षा या लालच? जिसपर शाहरुख खान कहते हैं कि मेहनत।

Shah Rukh Khan ने बताया किस 'मंत्र' की बदौलत वो बन गए 'बॉलीवुड के बादशाह'!

बॉलीवुड का बादशाह सिर्फ एक ही शाहरुख खान, ये किसी फिल्म का डायलॉग मालूम पड़ता है। लेकिन ये सच्चाई से कम भी नहीं है। ने फर्श से अर्श तक का, जो सफर तय किया है। वो शायद ही अब कोई दोहरा सकता है। शाहरुख खान से कई बार उनकी सक्सेस का राज पूछा जाता है। वो इसका जवाब भी देते हैं। लेकिन फिर भी उनके क्रिटिक उन्हें लकी कहने से बाज नहीं आते। शाहरुख खान ने सक्सेस को लेकर क्या कहा है, चलिए समझते हैं।

शाहरुख खान ने बताया अपनी सक्सेस का राज

शाहरुख खान काफी समय पहले अनुपम खेर के शो पर गए थे। जहां उन्होंने तमाम सवालों के जवाब दिए थे। जिसमें एक जवाब उनके करियर से जुड़ा भी था। अनुपम खेर ने बातचीत में शाहरुख खान से पूछा कि आपको अपनी सक्सेस के पीछे की वजह क्या लगती है? महत्वाकांक्षा या लालच? जिसपर शाहरुख खान कहते हैं कि मेहनत। जिसपर अनुपम खेर उनकी बात को काटते हुए कहते हैं कि मुंबई में तमाम लोग आते हैं। वो मेहनत करते हैं। जिसपर शाहरुख जवाब देते हैं कि वो लोग सक्सेस होने से पहले मेहनत करते हैं।

ये भी पढ़ें

‘मै सेट पर कभी नहीं कहता कि मुझे आता है’

शाहरुख खान ने कहा कि वो लोग स्टार बनने से पहले मेहनत करते हैं। लेकिन स्टार बनने के बाद मेरे जैसी मेहनत कोई नहीं कर सकता। मैंने देखा है कि लोग स्टार बनने से पहले काफी मेहनत करते हैं। लेकिन जब स्टार बन जाते हैं, तो मेहनत करना बंद कर देते हैं। लेकिन मैंने सेट पर कभी भी इस तरह से परफॉर्म नहीं किया कि मुझे सब आता है। मैं प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर की बात सुनता हूं।