Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

'तारक मेहता की सोनू' लाल जोड़े, मांग में सिंदूर में आईं नजर, यूजर्स बोले टप्पू का क्या होगा, क्या गुपचुप रचा लिया ब्याह?

Jheel Mehta: झील मेहता एक मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट थीं, पर बाद में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और अब मेकअप आर्टिस्ट हैं और फैमिली बिजनेस संभालती हैं। झील मेहता ने पढ़ाई के लिए एक्टिंग छोड़ दी थी। 

1/6

Jheel Mehta:टेलीविजन के बेहद पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सभी कैरेक्टर लोगों को काफी पसंद हैं। इन्हीं में गोकुल धाम के एकमेव सेकेटरी की एकमेव बेटी सोनू यानी कि झील मेहता की दुल्हन बनी तस्वीर देखकर लोग हैरान रह गए।

2/6

एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मांग में सिंदूर, लाल जोड़ा पहनकर खूब इठलाती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद यूजर्स ने उनकी शादी को लेकर बधाईयां देना शुरू कर दिया।

3/6

लेकिन वीडियो के कैप्शन में झील ने बताया है कि वो अभी से साल 2024 की बेस्ट ब्राइड बनने की प्रैक्टिस कर रही है। लुक की बात करें, तो इस वीडियो में एक्ट्रेस रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही सिंदूर लगाकर झील खूब इठलाती हुई नजर आ रही है।

 

4/6

इस वीडियो में झील बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपनी शादी के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रही हैं।

5/6

झील मेहता के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य ने उन्हें प्रपोज किया था और 3 जनवरी 2024 को उनकी सगाई की थी। फिलहाल, उनकी शादी की डेट सामने नहीं आई है। लेकिन झील मेहता ने यह हिंट जरूर दिया है कि शादी इसी साल होगी।

 

6/6

झील मेहता एक मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट थीं, पर बाद में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और अब मेकअप आर्टिस्ट हैं और फैमिली बिजनेस संभालती हैं। झील मेहता ने पढ़ाई के लिए एक्टिंग छोड़ दी थी। अब मेकअप के अलावा वह 'सेफ स्टूडेंट हाउसिंग' नाम से एक स्टूडेंट हॉस्टल चलाती हैं। झील मेहता ने BBA किया हुआ है और अभी फाइनेंस में आगे की पढ़ाई कर रही हैं।