Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

MP में गृहमंत्री अमित शाह ने कसा दिग्विजय सिंह पर तंज बोले ‘आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकालना'

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह की परमानेंट विदाई करने का वक्त आ गया है। अमित शाह ने इसके साथ ही दिग्विजय सिंह के लिए कहा 'आशिक का जनाज़ा है, ज़रा धूम से निकले'।

This browser does not support the video element.

गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में पहुंचे। जहां अमित शाह ने दिग्विजय सिंह पर काफी तीखे राजनीतिक प्रहार किए। उन्होंने राम मंदिर, आतंकवाद, पाकिस्तान, राजगढ़ की जनता और दिग्विजय सिंह को लेकर काफी कुछ बोला।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह की परमानेंट विदाई करने का वक्त आ गया है। अमित शाह ने इसके साथ ही दिग्विजय सिंह के लिए कहा 'आशिक का जनाज़ा है, ज़रा धूम से निकले'।

अमित शाह ने कहा कि ये दिग्गी राजा, क्या मैंडेट मांगने आए हैं। दिग्गी राजा तो राजगढ़ को छोड़कर भोपाल चले गए थे। अब ये राजगढ़ में क्या लेने आए हैं। अमित शाह ने कहा कि दिग्गी राजा के शासन में मध्यप्रदेश का बंटाढार हो गया था। राजगढ़ का भी अब ये बंटाढार करने आए हैं। दिग्विजय सिंह को लेकर अमित शाह ने कहा कि उनको शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वे पाकिस्तान के आतंकवादी हाफिज सईद को साहब कहकर बुलाते हैं. जाकिर नाईक को गले लगाते हैं।