Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिरा, कई लोगों की मौत होने की आशंका, देखें वीडियो

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के पास रैंतोली में बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 12 यात्रियों के मौके पर ही मारे जाने की आशंका है। साथ ही 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।

This browser does not support the video element.

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के पास रैंतोली में बद्रीनाथ हाइवे पर यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी में गिर गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस घटना में 12 यात्रियों के मौके पर ही मारे जाने की आशंका है। साथ ही 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इसको लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।

बद्रीनाथ हाइवे पर टेंपो ट्रैवलर नदी में गिरा, मच गई चीख-पुकार
मौजूदा लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वाहन जैसे ही नीचे गिरा तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की नजर ने मौके पर मदद की और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट


दिल्ली के यात्री थे सवार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ वाहन दिल्ली के यात्रियों को लेकर जा रहा था। ये लोग दिल्ली से चोपता तुंगनाथ जा रहे थे। इस वाहन में ड्राइवर सहित 23 लोग सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि घटना में कई मौतें भी हो सकती हैं, लेकिन अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।


पुलिस ने क्या दी जानकारी?
इस घटना को लेकर रुद्रप्रयाग की एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा कि रुद्रप्रयाग में रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के हाइवे से खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। फिलहाल स्थानीय लोगों, जिला पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन व जल पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू किया जा रहा है।