Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

'हेमंत करकरे को कसाब ने नहीं मारा' इस बयान पर भड़के CM एकनाथ शिंदे बोले 'कांग्रेस का हाथ, पाकिस्तान के साथ'

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच आपसी रिश्ता साफ़ नज़र आता है। कांग्रेस की जीत पर पाकिस्तान खुशी मनाता है। शिंदे ने कहा कि मुंबई आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र और देश को तात्कालीन कांग्रेस की सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की उम्मीद थी, पर मनमोहन सिंह की सरकार फुस्स नज़र आई। लेकिन, आज नजारे बदल चुके हैं। आज मोदी की सरकार है। हमारे देश की तरफ कोई आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता। आज घर में घुसकर मारने वाली एक सक्षम सरकार है।

This browser does not support the video element.

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार के एक बयान ने देश की राजनीति में बवाल मचा दिया है। गौरतलब है कि वडेट्टीवार ने कहा कि साल 2008 में मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले में एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता ) के चीफ हेमंत करकरे की मौत पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब की गोली से नहीं, बल्कि आरएसएस के एक वफादार पुलिस अफसर की गोली से हुई थी।

इस गैरजिम्मेदाराना बयान पर शिवसेना चीफ़ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वोट की खातिर कांग्रेस किस हद तक गिर गई है, यह साफ दिख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह बयान शहीदों का अपमान है। उस हमले में मारे गए नागरिकों का घोर अपमान है। इसकी सजा आम जनता देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच आपसी रिश्ता साफ़ नज़र आता है। कांग्रेस की जीत पर पाकिस्तान खुशी मनाता है। शिंदे ने कहा कि मुंबई आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र और देश को तात्कालीन कांग्रेस की सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की उम्मीद थी, पर मनमोहन सिंह की सरकार फुस्स नज़र आई। लेकिन, आज नजारे बदल चुके हैं। आज मोदी की सरकार है। हमारे देश की तरफ कोई आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता। आज घर में घुसकर मारने वाली एक सक्षम सरकार है।

रिपोर्ट: सुधीर पाल