Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

बनारस की आलू-चाट खाते ही नीता अंबानी को आई पति मुकेश अंबानी की याद, बोली- अगर वो यहां होते तो.....

Nita Ambani in Varanasi: मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन नीता अंबानी अपने बेटे की शादी का कार्ड लेकर बाबा काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। इस दौरान उन्होनें बाबा काशी के दर्शन किये। इसके बाद नीता अंबानी एक चाट की दुकान पर पहुंची और वहां उन्होनें आलू चाट खाते हुए मुकेश अंबानी को याद किया।

 

बनारस की आलू-चाट खाते ही नीता अंबानी को आई पति मुकेश अंबानी की याद, बोली- अगर वो यहां होते तो.....

Nita Ambani in Varanasi: देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी वाराणसी पहुंची। नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण लेकर बाबा काशी विश्वनाथ धाम गई और बाबा के चरणों में निमंत्रण भेंट करके उनका आर्शीवाद लिया।

दर्शन के बाद नीता ने लिया चाट का मजा

नीता अंबानी बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद एक चाट की दुकान पर पहुंची और वहां उन्होंने आलू चाट का मजा लिया। इस दौरान चाट की दुकान के बाहर काफी भीड़ लग गई।लोग नीता अंबानी के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आये।

आलू चाट खाते ही नीता को आई पति मुकेश अंबानी की याद

नीता अंबानी ने आलू चाट खाते ही मुकेश अंबानी को याद क‍िया और कहा कि ये मुकेश को बहुत पसंद है।अगर वो यहां होते तो बहुत अच्छा लगता।