Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

योग दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया योग, लोगों को दिया ये खास संदेश

International Yoga Day 2024: देशभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग किया और लोगों को खास संदेश दिया।

योग दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया योग, लोगों को दिया ये खास संदेश

International Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की गई।

राष्ट्रपति भवन से किया गया ट्वीट

योग दिवस पर राष्ट्रपति भवन से ट्वीट किया गया। जिसमें कहा गया कि "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संपूर्ण वैश्विक समुदाय, खासतौर भारत के साथी नागरिकों को शुभकामनाएं। योग मानवता को भारत का अद्वितीय उपहार है। बढ़ती जीवनशैली संबंधी समस्याओं को देखते हुए योग आज कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण का एक तरीका है। आइए हम योग को अपने दैनिक जीवन के अभिन्न अंग के रूप में अपनाने का संकल्प लें।"