Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट 2024 की सूची जारी, भारतीय पासपोर्ट की है इतनी रैंक

पड़ोसी देश पाकिस्तान 100वें स्थान पर है। जो पासपोर्ट धारकों को 33 देशों तक पहुंच प्रदान करता है।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट 2024 की सूची जारी, भारतीय पासपोर्ट की है इतनी रैंक

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 82वें स्थान पर है। जिससे भारतीयों को 58 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति मिलती है। रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित है, जो दुनिया भर में यात्रा जानकारी का सबसे व्यापक और सटीक डेटाबेस रखता है। भारत की वर्तमान रैंक इसे सेनेगल और ताजिकिस्तान जैसे देशों के साथ जोड़ती है। 

ये भी पढ़ें - 

सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली
सूची के अनुसार सिंगापुर पासपोर्ट को दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट नामित किया गया है, जो 195 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच प्रदान करता है। फ्रांस, इटली, जर्मनी और स्पेन जापान के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जिससे पासपोर्ट धारकों को 192 देशों तक पहुंच मिलती है। फिर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, आयरलैंड, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन के निवासी 191 गंतव्यों तक वीज़ा-मुक्त पहुंच है। 

यूनाइटेड किंगडम न्यूजीलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम, डेनमार्क और स्विट्जरलैंड के साथ चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं, जबकि 186 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका आठवें स्थान पर खिसक गया है।

82वें स्थान पर भारत
भारत का पासपोर्ट सूची में 82वें स्थान पर है। जिसमें नागरिकों को बिना वीज़ा के 58 देशों की यात्रा करने की अनुमति है। जिसमें इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय गंतव्य शामिल हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान 100वें स्थान पर है। जो पासपोर्ट धारकों को 33 देशों तक पहुंच प्रदान करता है। सूची में सबसे नीचे 26 गंतव्यों तक पहुंच वाला अफगानिस्तान है।

2024 के लिए सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट:

सिंगापुर (195 गंतव्य)
फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन (192)
ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, आयरलैंड, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन (191)
बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम (190)
ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल (189)
ग्रीस, पोलैंड (188)
कनाडा, चेकिया, हंगरी, माल्टा (187)
संयुक्त राज्य अमेरिका (186)
एस्टोनिया, लिथुआनिया, संयुक्त अरब अमीरात (185)
आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया (184)