Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

कौन हैं अमानत बंसल, जो बनने जा रही हैं शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बहू, राजस्थान से रखती हैं ताल्लुक

Amanat Bansal: अमानत बंसल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। वो अनुपम बंसल फेमस शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर की बेटी हैं। अमानत ने हाल ही में लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में MSc की पढ़ाई पूरी की है।

1/6

Amanat Bansal: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान जल्द ही शादी करने वाले हैं। वो बारात लेकर राजस्थान आएंगे और उदयपुर की अमानत बंसल से शादी करेंगे। 17 अक्टूबर की संगाई की खबर खुद शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स अकाउंट से दी है। कौन हैं अमानत बंसल, चलिए जानते हैं।

2/6

17 अक्टूबर को होगी कार्तिकेय सिंह चौहान की संगाई

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की संगाई 17 अक्टूबर को होगी। ये जानकारी खुद शिवराज सिंह चौहान ने एक्स के जरिए दी। उन्होंने लिखा- ''एक पिता के रूप में आज मेरे लिए बहुत खुशी का अवसर है। मैं, मेरी धर्मपत्नी साधना और पूरे परिवार को आप सभी से यह शुभ समाचार साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरे बड़े बेटे कार्तिकेय की सगाई श्री अनुपम बंसल जी और श्रीमती रुचिता बंसल जी की सुपुत्री अमानत बंसल से तय हुई है। 17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म होगी। बच्चों को भावी जीवन के लिए आप सभी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देकर दोनों परिवारों को अनुगृहीत करें।''

3/6

कौन हैं अमानत बंसल?

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की संगाई अमानत बंसल से हो रही है। अमानत बंसल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। वो अनुपम बंसल फेमस शूज कंपनी लिबर्टी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और रुचिता बंसल कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया के हरियाणा चैप्टर की फाउंडर की बेटी हैं। अमानत ने हाल ही में लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में MSc की पढ़ाई पूरी की है।

4/6

शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की सगाई हाल ही में 4 महीने पहले हुई थी। कुणाल की सगाई भोपाल के डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से हुई है। रिद्धि के पिता का नाम संदीप जैन है। कुणाल और रिद्धि साथ में पढ़े हैं। शिवराज सिंह चौहान के परिवार में पत्नी साधना सिंह और 2 बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम कार्तिकेय और छोटे बेटे का नाम कुणाल है। 

5/6

कुणाल राजनीति से दूर रहते हैं और विदिशा में मेसर्स सुंदर फूड्स एंड डेयरी का कामकाज देखते हैं। वहीं, उनके बड़े भाई और शिवराज सिंह के दूसरे बेटे कार्तिकेय पिता की तरह राजनीति में सक्रिय हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शिवराज सिंह की राजनीतिक विरासत कार्तिकेय ही संभालेंगे। वह अपने पिता के लिए 2013 से चुनाव प्रचार करते आ रहे हैं।

6/6

आपको बता दें, शिवराज सिंह चौहान 4 बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 65 साल के शिवराज सिंह चौहान ने इस साल जून में मोदी सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली, जो उनके तीन दशक से अधिक लंबे राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। शिवराज सिंह 2005 से 2018 तक और फिर 2020 से 2023 तक MP के सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बनाया था।