Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

उदयपुर सिटी पैलेस बनने में लगे 400 साल, दीपिका- रणवीर के प्यार की शुरूआत भी यहीं से हुई!

उदयपुर की सिटी पैलेस अपने आप में काफी खास है। अगर इसके इतिहास को देखें, तो कई राजाओं का नाम पैलेस के निर्माण में शामिल है। तो वहीं बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के प्यार की शुरुआत में भी इस पैलेस का अपना अनोखा योगदान है।

उदयपुर सिटी पैलेस बनने में लगे 400 साल, दीपिका- रणवीर के प्यार की शुरूआत भी यहीं से हुई!
City Palace of Udaipur

राजस्थान की शान को दर्शाते कई पैलेस में से एक उदयपुर सिटी पैलेस अपने आप में काफी खास है। इसे किसी एक राजा ने नहीं बनवाया था, बल्कि इसे बनने में 400 साल का समय लगा था। मौजूदा समय में अरविंद सिंह मेवाड़ इसके उत्तराधिकारी हैं और सिटी पैलेस की ज्यादातर चीजें चलाते हैं। महल के एक हिस्से में आज भी राजपरिवार रहता है। बाकी का सिटी पैलेस टूरिस्ट के लिए खुला हुआ है।

उदयपुर सिटी पैलेस का इतिहास

उदयपुर मेवाड़ साम्राज्य की आखिरी राजधानी थी। उदयपुर के चारों ओर झीलें थीं। जंगल, पहाड़ पूरे क्षेत्र को कवर करते थे। इसलिए ये राजधानी के लिए सबसे योग्य स्थान था, क्योंकि ऐसे क्षेत्र में शत्रु के लिए शासक को चुनौती देना और युद्ध लड़ने का जोखिम उठाना करीब-करीब नामुमकिन था।

सिटी पैलेस राजस्थान के उदयपुर शहर में स्थित एक महल परिसर है। साल 1553 में सिसौदिया राजपूत परिवार के महाराणा उदय सिंह सेकेंड ने निर्माण काम शुरू करवाया था। दिलचस्प यह है कि इसे किसी एक राजा ने नहीं बनवाया था। इसे पूरा होने में लगभग 400 साल लग गए और इसके निर्माण के दौरान कई राजा हुए। महाराणा प्रताप के अकबर से हारने के बाद, शहर मुगल शासन के अधीन था, हालांकि जल्द ही राजपूतों ने इस वापस प्राप्त कर लिया। फिर ये आजादी के बाद लोकतांत्रिक भारत में विलय हो गया।  महल परिसर के कुछ हिस्सों को हेरिटेज होटलों में बदल दिया गया।

सिटी पैलेस की वास्तुकला

सिटी पैलेस को संगमरमर और ग्रेनाइट का उपयोग करके बनाया गया है। यह शानदार महल राजपूत, यूरोपीय और मध्यकालीन वास्तुकला की सुंदरता को एक साथ उदाहरण के तौरन पर प्रस्तुत करता है। यहां की सबसे प्रसिद्ध झील पिछोला झील के बगल में बनी है। महल में सूक्ष्म कलाकृति, संगमरमर की डिज़ाइन, पेंटिंग, भित्ति चित्र और दर्पण का काम मिलेगा। इसकी बालकनियाँ और टावर पूरे शहर के सबसे अद्भुत दृश्यों में से कुछ हैं। महल के अंदर के रास्ते आपको अहसास दिलाते हैं कि कोई भी बाहरी व्यक्ति या दुश्मन बड़ी संख्या में परिसर में प्रवेश न कर सके।

सिटी पैलेस के आर्कषण

सिटी पैलेस में पिछोला झील में नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। सिटी पैलेस के सबसे ऊंचे स्थान पर अमर विलास उद्यान का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही आपको बड़ी महल का निश्चित रूप से आनंद उठाना चाहिए। भीम विलास में आपको संपूर्ण मेवाड़ राजवंश कला, विभिन्न रूपों की सराहना करती सैकड़ों पेंटिंग्स की खास प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। इसी के साथ ही 18वीं शताब्दी में निर्मित कराया गया शीश महल अद्भुत वास्तुकला का उदाहरण है।

सिटी पैलेस तथ्य

-सिटी पैलेस, उदयपुर भारत में मैसूर पैलेस के बाद दूसरा सबसे बड़ा महल है इसी के साथ ही ये राजस्थान और पूरे उत्तर भारत में सबसे बड़ा महल है।

-यह महल लगभग 600 मीटर ऊंचे पठार पर बनाया गया था। यहां एक कमरे में केरोसिन से चलने वाला अनोखा पंखा भी है।

-दीपिका और रणवीर सिंह स्टारर 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' फिल्म जिससे उनके रोमांस की शुरुआत हुई, यहां पर शूट की गई थी। इसी के साथ ही जेम्स बॉन्ड की 'ऑक्टोपस्सी' की शूटिंग भी यहीं हुई थी।