Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

अशोक गहलोत ने सीएम भजन लाल शर्मा को दे डाली ये चेतावनी, क्या दोनों के बीच है नाराजगी?

राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तो चेतावनी दे डाली है। आपको बता दें की ये चेतावनी राजधानी जयपुर के सेंट्रल पार्क में गांधीजी के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए बनाए गए गांधी वाटिका म्यूजियम को लेकर भजनलाल सरकार को दी गई है।

अशोक गहलोत ने सीएम भजन लाल शर्मा को दे डाली ये चेतावनी, क्या दोनों के बीच है नाराजगी?

राजस्थान। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को अनशन की चेतावनी दी है। अशोक गहलोत ने सीएम भजन लाल शर्मा से जयपुर में बनाए गए गांधी वाटिका म्यूजियम को जल्द शुरू करने की मांग की है। इस आग्रह के साथ उन्होंने एक चेतावनी भी दी है कि अगर यह कार्य जल्द नहीं किया गया तो गांधीवादियों को अनशन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।     

85 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ म्यूजियम

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट के साथ म्यूजियम की कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा कि, 'हमारी सरकार ने जयपुर के सेंट्रल पार्क में गांधीजी के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से गांधी वाटिका म्यूजियम बनाया, जिसका उद्घाटन 23 सितंबर 2023 को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था।'

गांधी वाटिका को शुरू करने में क्यों हो रही देरी

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, 'पहले प्रशासन के चुनावों में व्यस्त होने के कारण इसे आमजन के लिए शुरू नहीं किया था।परन्तु अब तो लोकसभा चुनाव भी हो चुके हैं, एवं नई सरकार को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है। ऐसे में अभी तक गांधी वाटिका म्यूजियम को शुरू ना किया जाना समझ के परे है। मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह करना चाहता हूं कि जयपुर में बने इस आकर्षक म्यूजियम को अविलंब शुरू किया जाए। ऐसा ना हो कि प्रशासन की इस हटधर्मिता के खिलाफ गांधीवादियों को गांधी वाटिका शुरू करने के लिए अनशन करने पर मजबूर होना पड़े।