Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

मस्जिद के आगे DJ निकालने पर दो समुदाय भिड़े, विरोध में बंद हुआ सरदारशहर

राजस्थान के चुरू जिले के सरदारशहर में हाल ही में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और सरदारशहर को बंद करने का आह्वान किया गया। विवाद की शुरुआत रामदेवरा पैदल यात्री संघ के सदस्यों और दूसरे समुदाय के बीच झगड़े से हुई, जब संघ के सदस्य मस्जिद के पास से DJ निकालने का विरोध कर रहे थे।

मस्जिद के आगे DJ निकालने पर दो समुदाय भिड़े, विरोध में बंद हुआ सरदारशहर

राजस्थान के चुरू जिले में हाल ही में दो समुदायों के बीच झड़प की खबरें सामने आई हैं, जिससे पूरे जिले में तनाव का माहौल बन गया है। इस स्थिति को देखते हुए चुरू के सरदारशहर को बंद करने का आह्वान किया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने और शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा संवाद और समन्वय का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की नई घटना को टाला जा सके और शांति स्थापित की जा सके।

ये भी पढ़े-

चुरू जिले में हुआ गंभीर विवाद

चुरू जिले के सरदारशहर में शुक्रवार शाम को एक गंभीर विवाद सामने आया, जिसमें रामदेवरा पैदल यात्री संघ (Ramdevra Pedestrians Association) के सदस्यों के साथ मारपीट की घटना हुई। शाम को संघ के सदस्य जब तेलियो की मस्जिद के सामने से गुजर रहे थे, तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने मस्जिद के पास से DJ बजाने का विरोध किया। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया, और आरोप है कि संघ के सदस्य इस पर समझाइश देने के प्रयास में थे, लेकिन उनके साथ मारपीट की गई और तोड़फोड़ की गई।

पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित

इस घटना के परिणामस्वरूप स्थिति तनावपूर्ण हो गई और स्थानीय प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए।

लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

इस घटना सामने आने के बाद गुस्से से भरे लोगों ने देर रात भारी भीड़ सरदारशहर पुलिस थाने के आगे जमा हो गई। यहां पर आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर विरोध किया, और फिर पुलिस अधिकारियों ने वहां के मौजूद लोगों को समझाने का प्रयास भी किया। लोगों ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की, जिस पर पुलिस ने उनको आश्वासन दिया और इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।

इस मामले की संवेदनशीलतो को देखते हुए पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों को तलाशा जा रहा है। इस इलाके के हिंदूवादी संगठनों ने देर रात को शनिवार को सरदारशहर बंद करने का आह्वान किया। ऐसे में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सफाई कार्य का बहिष्कार किया और नगर परिषद कार्यालय के आगे धरने पर बैठकर 'जय श्री राम' के नारे लगाए और प्रदर्शन किया।