Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

दिव्या मदेरणा, दानिश अबरार,धीरज गुर्जर कांग्रेस ने इन तीनों पर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, आखिर क्या है प्लान ?

पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा और दानिश अबरार को राष्ट्रीय सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

दिव्या मदेरणा, दानिश अबरार,धीरज गुर्जर कांग्रेस ने इन तीनों पर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, आखिर क्या है प्लान ?

कांग्रेस ने 2024 में राजस्थान में होने वाले उपचुनाव से पहले अपने संगठन में अहम बदलाव किए हैं। पार्टी ने राजस्थान से तीन बड़े नेताओं को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया है। धीरज गुर्जर को पहले की तरह उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव बनाए रखा गया है।

ये भी पढ़िए-

पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा और दानिश अबरार को राष्ट्रीय सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गई है। दिव्या मदेरणा को जम्मू-कश्मीर और दानिश अबरार को दिल्ली का सह-प्रभारी बनाया गया है। इन नियुक्तियों के साथ पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव को फिर से यह जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्थान में भी तीन नए सह-प्रभारी सचिव नियुक्त किए गए हैं। चिरंजीव राव, ऋत्विक मकवाना और पूनम पासवान को यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का मकसद जमीनी स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करना और चुनावी तैयारियों को धार देना है। चिरंजीव राव पहले भी इस पद पर थे, जबकि मकवाना और पासवान को पहली बार यह जिम्मेदारी दी गई है।

जिला स्तर पर भी बदलाव की संभावना

यह बदलाव राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि राज्य और जिला-ब्लॉक स्तर पर भी होने की संभावना है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस संगठन में भी कई और नेताओं को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिला और ब्लॉक स्तर पर भी नेताओं के पदों में बदलाव की तैयारी की जा रही है। इस तरह के बदलावों के जरिए कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों में अपनी संगठनात्मक क्षमता को बढ़ाने की कोशिश कर रही है।