शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
Sawan Somwar: सावन के पहले सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्त भोलेनाथ के मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहें हैं।
Sawan Somwar: सावन के पहले सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्त भोलेनाथ के मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहें हैं।
शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
राजस्थान के धौलपुर में सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की भीड़ रही। सैंपऊ कस्बे के ऐतिहासिक शिव मंदिर के साथ चोपड़ा मंदिर और अचलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं हरियाणा समेत जिले के ग्रामीण अंचल के हजारों की तादाद में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे।
भोलेनाथ का किया गया विशेष जलाभिषेक
सुबह महाआरती के बाद भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर सहस्रधार अर्पित करने के साथ दुग्ध अभिषेक किए गया। सावन के पहले सोमवार को सुबह 4 बजे से ही जिले के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की हजारों की तादाद में भीड़ उमड़ पड़ी।
अधिक भीड़ होने पर मंदिरों के कपाट हुए बंद
सैंपऊ शिव मंदिर के शिवालय में साढ़े 700 साल पुराने शिवलिंग पर श्रद्धा पूर्वक गंगाजल, दुग्ध, शर्करा, घृत, शहद, बेलपत्र, दूर्वा अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं द्वारा सहस्रधार छोड़कर शिवलिंग की पूजा की गई। बता दें कि शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने पर गर्भगृह के कपाट बंद करने पड़े।
शिव मंदिरों में भंडारे का आयोजन
श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सैंपऊ के साथ शहर के चोपड़ा मंदिर और अचलेश्वर महादेव मंदिर में भोग प्रसादी वितरित की गई।जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
रिपोर्ट- राहुल शर्मा