Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Rajasthan Board 12th Results Declared: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, दबदबा रहा जारी। 33% से कम नंबर वालों के लिए खास जानकारी

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। RBSE 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 फीसदी, राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.73 फीसदी और कॉमर्स का रिजल्ट 98.95 फीसदी रहा है। साइंस स्ट्रीम में लड़कियों ने 98.90% पास प्रतिशत पाकर बाजी मारी है। वहीं 97.08% लड़के पास रहें।

33% से कम अंक वालों को मौका!

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड प्रशासक महेशचंद्र शर्मा ने कहा, 10वीं के परिणाम इसी माह जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के साथ ही राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने यानी फेल होने पर स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। राजस्थान बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट जल्द घोषित की जा सकती है।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

अगर अब तक आपने रिजल्ट नहीं देखा है, तो इस वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।