Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

कानपुर की IAS बनेंगी राजस्थान सीएम की ‘बड़ी बहू’, सादे अंदाज में हुई सगाई, अब जल्द होगी शादी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बड़े बेटे की सगाई कानपुर में हो गई। इस समारोह में दोनों परिवारों के नजदीकी लोग शामिल थे। हालांकि सीएम काम की व्यस्तता के कारण सगाई में शामिल नहीं हो पाए थे। लेकिन कहा जा रहा है कि वो जल्द ही कानपुर जाकर कृतिका के पेरेंट से मुलाकात करेंगे।

कानपुर की IAS बनेंगी राजस्थान सीएम की ‘बड़ी बहू’, सादे अंदाज में हुई सगाई, अब जल्द होगी शादी

देश के सबसे बड़े सूबे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के बड़े बेटे अभिषेक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। वो बिहार कैडर की IAS कृत्तिका मिश्रा से शादी करने वाले हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बड़े बेटे अभिषेक की सगाई कानपुर में सादे अंदाज में हो गई है। अब जल्द ही उनकी शादी होने वाली है।

सीएम के घर में जल्द बजेगी शहनाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बड़े बेटे की सगाई कानपुर में हो गई। इस समारोह में दोनों परिवारों के नजदीकी लोग शामिल थे। हालांकि सीएम काम की व्यस्तता के कारण सगाई में शामिल नहीं हो पाए थे। लेकिन कहा जा रहा है कि वो जल्द ही कानपुर जाकर कृतिका के पेरेंट से मुलाकात करेंगे। ये सगाई 5 अगस्त को हुई थी। इसमें समारोह में मुख्यमंत्री की पत्नी गीता शर्मा और उनके कुछ करीबी रिश्तेदार शामिल थे। कार्यक्रम में शामिल लोगों के अनुसार शादी को भी काफी सादगी से किए जाने की बात कही गई है।

ये भी पढ़े

कौन हैं सीएम भजनलाल शर्मा की ‘बड़ी बहू’?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की होने वाली बड़ी बहू मूलरुप से उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली है। वो साल 2022 बैच की IAS ऑफिसर है।  उनके पेरेंट्स टीचर हैं। सीएम ने बड़े बेटे की सगाई के बाद करीबियों, अपने गृहनगर भरतपुर में गांव अटारी और जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित आवास पर शुक्रवार को मिठाई बांटवाई है।

सीएम के बड़े बेटे कर रहे एमबीए

मुख्यमंत्री भजनलाल के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और 2 बेटे हैं। उनकी पत्नी का नाम गीता शर्मा है। बड़े बेटे अभिषेक शर्मा और छोटे बेटे कुनाल शर्मा है। अभिषेक पुणे के एक कॉलेज से एमबीए कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो जल्द ही अपना स्टार्टअप शुरू करने वाले है। वहीं, उनके छोटे बेटे कुनाल शर्मा डॉक्टर हैं और उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। कहा जा रहा है कि उनकी शादी 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर हो सकती है।