'मोर समझदार है, मुख्यमंत्री जी को बिल्कुल भी भाव नहीं दे रहा है', सीएम भजनलाल के पोस्ट पर राजस्थान पीसीसी ने कसा तंज
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लुभावने मौसम को लेकर पोस्ट किया। जिसमें वो मोर के साथ दिखाई दे रहे है। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजनलाल ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ समय बिताया है।
इन दिनों बारिश के चलते कई राज्यों का मौसम खुशनुमा है। इन्ही राज्यों में राजस्थान भी शामिल है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लुभावने मौसम को लेकर पोस्ट किया। जिसमें वो मोर के साथ दिखाई दे रहे है। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजनलाल ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ समय बिताया है।
सीएम भजनलाल ने शेयर किया पोस्ट
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि, ‘आज प्रातःकाल की बेला में मुख्यमंत्री आवास पर भगवान कार्तिकेय के वाहन, पक्षियों के राजा राष्ट्रीय पक्षी मोर को आहार प्रदान किया। ईश्वर द्वारा सृजित, भगवान श्रीकृष्ण की परछाई के रूप में विख्यात राष्ट्रीय पक्षी मोर सौंदर्य, प्रेम एवं स्नेह का प्रतीक हैं। इनकी सेवा स्वयं में आराधना है, जो दैवीय कृपा से कम नहीं है।’
ये भी पढ़ें
वायरल हुआ पोस्ट
मोर समझदार है, मुख्यमंत्री जी को बिल्कुल भी भाव नहीं दे रहा है! क्योंकि 8 महीने में जनता के काम तो कुछ हुए नहीं।
चेत जाइए मुख्यमंत्री जी! मोर को निहारने से नहीं, जनता के काम करने से होगा।
नहीं तो 6 उपचुनावों में ये 'मोरिया' फिर बोलेगा! https://t.co/nbfEisnRvk
सीएम द्वारा किए इस पोस्ट को देख कई यूजर्स ने इसपर न सिर्फ कॉमेंट किए बल्कि शेयर भी किया। सोशल मीडिया पर लोग सीएम के प्रकृति और पक्षी प्रेम को देखकर उनकी तारीफ कर रहे है। वहीं कुछ लोग इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के मोर प्रेम के प्रति भी लिख रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस ने सीएम भजनलाल की पोस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि, मोर समझदार है, मुख्यमंत्री जी को बिल्कुल भी भाव नहीं दे रहा है! क्योंकि 8 महीने में जनता के काम तो कुछ हुए नहीं। चेत जाइए मुख्यमंत्री जी! मोर को निहारने से नहीं, जनता के काम करने से होगा। नहीं तो 6 उपचुनावों में ये ‘मोरिया’ फिर बोलेगा!