Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Rajasthan: 'भगवा साइकिल' पर सियासत गरमाई, BJP बोली- कांग्रेस को केसरिया रंग से परहेज क्यों

राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। सरकार ने स्कूलों में छात्राओं को मिलने वाली निशुल्क साइकिलों का रंग केसरिया करने का फैसला किया है। जिसके बाद कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।

Rajasthan: 'भगवा साइकिल' पर सियासत गरमाई, BJP बोली- कांग्रेस को केसरिया रंग से परहेज क्यों

राजस्थान में इन दिनों बारिश के मौसम के बावजूद राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। भजनलाल सरकार पूर्ववर्ती योजनाओं की समीक्षा कर उनमें बदलाव या उन्हें बंद करने पर विचार कर रही है। इस बीच, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने विवादास्पद बयानों के लिए पहचाने जाने वाले दिलावर इस बार स्कूली छात्राओं को दी जाने वाली निशुल्क साइकिलों के रंग को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने घोषणा की है कि अब छात्राओं को मिलने वाली साइकिलों का रंग भगवा होगा, जिसके बाद कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं।

ये भी पढ़ें-

निशुल्क साइकिलों का रंग बदलने का निर्णय

राजस्थान सरकार की योजना के तहत नवीं कक्षा की छात्राओं को मुफ्त में साइकिलें प्रदान की जाती रही हैं। लेकिन अब सरकार ने इन साइकिलों का रंग भगवा करने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस बदलाव का कारण भी बताया है। उनका कहना है कि पहले राज्य में भगवा रंग की साइकिलें दी जाती थीं, लेकिन कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में उनका रंग काला कर दिया था। उन्होंने कहा कि केसरिया रंग वीरता का प्रतीक है, और यह सूर्य देव और अग्नि देव का भी प्रतीक माना जाता है। इसलिए, छात्राओं को भगवा रंग की साइकिलें देने का फैसला किया गया है।

रंग बदलने में खर्च होंगे करो

करोड़ों रुपये प्रति वर्ष राजस्थान सरकार हजारों स्कूली छात्राओं को निशुल्क साइकिलें देती है। इस बार भजनलाल सरकार ने साइकिलों के रंग को बदलने का निर्णय लिया है, जिसके तहत लगभग 8 लाख छात्राओं को भगवा रंग की साइकिलें वितरित की जाएंगी। इस फैसले के कारण सरकार को लगभग 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना 

इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को भगवा रंग से हमेशा आपत्ति क्यों रहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में साइकिलों का रंग क्यों बदला और भगवा रंग से परहेज क्यों किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार छात्राओं के लिए इतनी सारी सुविधाएं दे रही है, लेकिन विपक्ष को यह पसंद नहीं आ रहा।