Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Rajkumar Roat ऊंट पर सवार होकर पहुंचेंगे संसद, खुद एक्स पर साझा की जानकारी

Rajkumar Roat: राजस्थान की राजनीति में राजकुमार रोत जाना माना नाम हैं। बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत ने जीत हासिल की। जिसके बाद अब उन्होंने राजस्थान की शान ऊंट पर बैठकर संसद पहुंचने की बात एक्स के माध्यम से सामने रखी। 

Rajkumar Roat ऊंट पर सवार होकर पहुंचेंगे संसद, खुद एक्स पर साझा की जानकारी
Rajkumar Roat

Rajkumar Roat: राजस्थान की राजनीति में राजकुमार रोत जाना माना नाम हैं। बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत ने जीत हासिल की। जिसके बाद अब उन्होंने राजस्थान की शान ऊंट पर बैठकर संसद पहुंचने की बात एक्स के माध्यम से सामने रखी। 


ऊंट की सवारी कर राजकुमार पहुंचेंगे संसद

राजकुमार रोत के ऑफिशियल एक्स अकाउंट के माध्यम से बताया गया 25 जून को वो संसद में ऊंट की सवारी कर पहुंचेंगे। एक्स पर लिखा- आदिवासी पहचान और राजस्थान की शान ऊंट पर बैठकर कल सुबह 10.30 बजे संसद पहुंचूंगा और दोपहर 1-2 बजे के मध्य 18वी लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करूंगा। जोहार उलगुलान!

बांसवाड़ा से मिली जीत

राजस्थान के बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत ने जीत हासिल की है। राजकुमार रोत को कुल 8,20,831 वोट मिले थे। वहीं महेंद्र जीत सिंह मालवीय को 5,73,777 वोट मिले थे। जिसके बाद राजकुमार रोत ने आसानी से 2,47,054 वोटों से जीत हासिल कर ली। 

ऊंट पर सवार होकर पहुंचे थे पर्चा भरने

बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर नामांकन के लिए भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत ऊंट पर सवार होकर पारंपरिक भेषभूषा में पर्चा भरने पहुंचे थे। उनकी नामांकन रैली की खूब चर्चा हुई थी।