Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

सेवा को समर्पित तीन दशक, भरत नागदा को मिलेगा भारत गौरव पुरस्कार! फ्रांस की संसद में दिया जाएगा सम्मान

डूंगरपुर। तीन दशक से अधिक सेवा पथ पर अग्रसर होकर निराश्रितों, जरूरतमंदो, शोषितों और पीडि़तो के चेहरे पर मुस्कान लाने के मिशन में जुटे मुस्कान संस्थान के संस्थापक और मुस्कान वात्सल्य धाम के सेवा आचार्य भरत नागदा को फ्रांस की संसद में भारत गौरव अवार्ड से नवाजा जाएगा।

सेवा को समर्पित तीन दशक, भरत नागदा को मिलेगा भारत गौरव पुरस्कार! फ्रांस की संसद में दिया जाएगा सम्मान

डूंगरपुर। तीन दशक से अधिक सेवा पथ पर अग्रसर होकर निराश्रितों, जरूरतमंदो, शोषितों और पीडि़तो के चेहरे पर मुस्कान लाने के मिशन में जुटे मुस्कान संस्थान के संस्थापक और मुस्कान वात्सल्य धाम के सेवा आचार्य भरत नागदा को फ्रांस की संसद में भारत गौरव अवार्ड से नवाजा जाएगा। सेवा आचार्य नागदा रविवार रात फ्रांस के पेरिस शहर के लिए रवाना हुए है।

उल्लेखनीय है कि संस्कृत युवा संस्थान पिछले ११ वर्षो से विविधि क्षेत्रों में उल्लेखनीय और बेहतरीन कार्य करनी वाली शख्सियतों को प्रोत्साहन दे रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष फ्रांस के पेरिस शहर में होने वाले कार्यक्रम में सेवा आचार्य भरत नागदा को भारत गौरव पुरस्कार से नवाजा जाएगा। नागदा का चयन सेवा क्षेत्र में हुआ है।

सेवा को माना धर्म और कर्म

मुस्कान वात्सल्य धाम के प्रणेता एवं सेवा आचार्य भरत नागदा ने अपने जीवन के तीन दशक से अधिक का समय सेवा कार्यो के लिए समर्पित कर दिया। नागदा ने सेवा को धर्म और कर्म माना और हजारों नि:शक्तों के चेहरे पर मुस्कुराहट की वजह बनें। उन्होंने 25 हजार से अधिक नौनिहालों को राहत दी साथ ही 50 हजार से अधिक बच्चों को  कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार के द्वार खोलने में सहायता प्रदान की।

वागड़ का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा गौरव

भारत गौरव अवार्ड के लिए वागड़ क्षेत्र से भरत नागदा के रूप में पहले व्यक्ति का चयन हुआ है। इससे पूर्व मेवाड़ राजवंश के लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को यह सम्मान मिला है। राजस्थान के ख्यात रचनाकार शैलेष लोढ़ा, जैनाचार्य पुलक सागर गुरूदेव, आर्यिका ज्ञानमति माताजी को भी भारत गौरव अवार्ड से नवाजा जा चुका है। फ्रांस के पेरिस शहर में 5 जून को वागड़ से सेवा आचार्य भरत नागदा जाने माने फिल्म निर्माता एवं निर्देशक अनु कपूर सहित सेवा क्षेत्र के विशिष्टजनों के साथ भारत गौरव अवार्ड हासिल करेंगे।

सेवा से गौरव अवार्ड के सर्वोच्च सम्मान तक का सफर

मुस्कान संस्थान के संस्थापक एवं सेवा आचार्य भरत नागदा ने तीस साल सेवा के क्षेत्र में समर्पण के साथ कार्य किया। जमीनी स्तर पर सेवा में जुटे भरत नागदा को अब सर्वोच्च पुरस्कार भारत गौरव अवार्ड से नवाजा जा रहा है। हजारों नौनिहालों के चेहरे की मुस्कान का प्रतिनिधित्व नागदा फ्रांस की संसद में करेंगे।

रिपोर्ट - सादिक़ अली