Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Bareilly News: अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से सहमा पूरा शहर, कई लोग मलबे में दबे, 5 मकान पूरी तरह ढहे

सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी। यह फैक्ट्री रिहायशी मकानों के बीच चल रही थी।

Bareilly News: अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से सहमा पूरा शहर, कई लोग मलबे में दबे, 5 मकान पूरी तरह ढहे

उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को एक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज करीब 2 किलोमीटर तक सुनी गई। फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे। इस विस्फोट के कारण आसपास के 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जिसमें 5 मकान पूरी तरह ढह गए और 3 मकानों में दरारें आ गईं। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। यह संख्या बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य जारी।

इसे भी पढ़िये - 

अवैध रूप से चल रही थी फैक्ट्री

मिली जानकारी के अनुसार सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी। यह फैक्ट्री रिहायशी मकानों के बीच चल रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से रहमान शाह नाम के व्यक्ति के मकान में अवैध पटाखे और बम बनाने का काम चल रहा था। बुधवार शाम हुए इस धमाके में रहमान शाह, रुखसार, इसरार खान, बाबू शाह और पीर शाह के मकान ढह गए। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार 8 मकान ढह गए हैं।

हरकत में पुलिस और प्रशासन

अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम, सीओ और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीम ने मलबे से एक बच्चे समेत 5 लोगों के शव बरामद किए, जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

इस संबंध में बरेली पुलिस की ओर से बयान आया है। पुलिस अधिकारी मोहम्मद अजमल खान ने घटना के संबंध में बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। पुलिस ने अब तक घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, मलबे से पांच लोगों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लिया

बरेली में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं।