Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Bhadohi News: किशोरी आत्महत्या के मामले में आया नया मोड़, बाप की करतूत की सजा भुगतेगा बेटा, पूरी खबर जान उड़ जाएंगे होश!

पुलिस ने सैफी बेग को उसके विधायक पिता के साथ सह-अभियुक्त बताते हुए गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर देर शाम सैफी बेग को जेल भेज दिया गया।

Bhadohi News: किशोरी आत्महत्या के मामले में आया नया मोड़, बाप की करतूत की सजा भुगतेगा बेटा, पूरी खबर जान उड़ जाएंगे होश!

सपा विधायक के घर में नाबालिग नौकरानी का शव लटका मिला था। नाबालिक किशोरी के आत्महत्या मामले में सपा विधायक बुरी तरह से फस गए हैं। भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी को ढूंढने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है। पुलिस ने विधायक के बेटे जैम उर्फ ​​सैफी बेग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सपा विधायक को फरार होने से रोकने और उन पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने सैफी बेग को एक दिन पहले ही हिरासत में ले लिया था।

इसे भी पढ़िये - 

आज पुलिस ने सैफी बेग को उसके विधायक पिता के साथ सह-अभियुक्त बताते हुए गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर देर शाम सैफी बेग को जेल भेज दिया गया। नौकरानी द्वारा आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने सैफी बेग के पिता विधायक जाहिद बेग और मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। नाबालिग नौकरानी का शव विधायक के घर में फंदे से लटका मिला था।

जानें पूरा मामला

भदोही एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि 9 सितंबर को भदोही शहर के मलिकाना स्थित सपा विधायक के आवास से 17 वर्षीय किशोरी का शव बरामद हुआ था। नाबालिग कई सालों से उनके यहां रहकर काम कर रही थी। आला अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था।

किशोरी की मौत का कारण फांसी लगाना पाया गया था। दूसरी नाबालिग को डीएम के आदेश पर गठित टीम ने 10 सितंबर को विधायक आवास से बरामद किया था। न्यायालय बाल कल्याण समिति ने मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था।

विधायक और उनकी पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

विधायक और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला 14 सितंबर को दर्ज किया गया था। जांच और सबूत जुटाने के दौरान उनके बेटे की भी मिली भगत पाई गई। जिसके चलते उनके बेटे को भदोही-जौनपुर मार्ग पर मकदूमपुर के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। दावा किया गया कि विधायक और उनकी पत्नी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।