Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

योगी राज में चल रही थी 'धर्म परिवर्तन की पाठशाला', भनक लगते ही किया ऐसा इलाज, मच गया दिल्ली तक हड़कम्प !

कानपुर के मुस्लिम युवक से शादी करके खुद हिंदू से मुस्लिम बनी सपना सिंह उर्फ रक्क्षंदा खान पर लड़कियों को ब्यूटी टिप्स देने के बजाय धर्मपरिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगा है।

योगी राज में चल रही थी 'धर्म परिवर्तन की पाठशाला', भनक लगते ही किया ऐसा इलाज, मच गया दिल्ली तक हड़कम्प !

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मेकअप संस्थान लैक्मे एकेडमी के निदेशक रक्क्षंदा खान और उसके पति शाहनवाज खान को मुरादाबाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें - 

क्या है पूरा मामला ?
कानपुर के मुस्लिम युवक से शादी करके खुद हिंदू से मुस्लिम बनी सपना सिंह उर्फ रक्क्षंदा खान पर लड़कियों को ब्यूटी टिप्स देने के बजाय धर्मपरिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगा है। रक्क्षंदा खान और उसके पति शाहनवाज खान पर दो हिंदू लड़कियों ने मुस्लिम युवकों से दोस्ती करने और इस्लाम धर्म में परिवर्तित होने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। जिसके बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि 22 जुलाई को दो हिंदू लड़कियों तान्या चौधरी और स्वाति पाल ने लैक्मे एकेडमी की निदेशक रक्क्षंदा खान के खिलाफ जिलाधिकारी अनुज सिंह को शिकायत सौंपी थी।

दोनों ने आरोप लगाया कि सपना उर्फ रक्क्षंदा खान हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों से दोस्ती करने और इस्लाम कबूल करने के बाद उनके साथ निकाह करने के लिए प्रोत्साहित करती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रक्क्षंदा कांठ रोड स्थित अकादमी में हिंदू लड़कियों को मुस्लिम लड़कों के साथ समूह में रखती थी। दोनों ने कहा कि रक्क्षंदा खान मूल रूप से एक हिंदू थी। हालांकि उन्होंने 17 साल पहले शाहनवाज खान नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने से पहले इस्लाम अपना लिया था।

बता दें कि कांठ रोड पर स्थित लैक्मे एकेडमी में रक्क्षंदा मेकअप, बाल और त्वचा का उपचार सिखाती है। इसके लिए कई तरह के कोर्स चलाए जा रहे हैं। अकादमी में लगभग सभी लड़के मुस्लिम हैं और अधिकांश लड़कियां हिंदू हैं। यहीं रक्षंदा खान ने इसके लिए एक अभियान शुरू किया है।

तान्या और स्वाती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रक्षंदा मेकअप इंस्टीट्यूट में हिंदू लड़कियों को बताती थी कि वह हिंदू है लेकिन उसने एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की है और इससे कोई समस्या नहीं है। वो कहती थी, “मैं भी पहले हिंदू थी, लेकिन अब मुसलमान हूं. मैं एक मुस्लिम के घर में रह रही हूं.”