Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

World News: Pushpa के 'पेजर' ने उड़ाई लेबनान और सीरिया की नींद, मचा ऐसा हड़कंप, हिल गई पूरी दुनिया

लेबनान-सीरिया में पेजर धमाकों की घटनाओं ने सभी को हिलाकर रखा दिया। ऐसे में जानेंगे आखिर पेजर क्या होता, और ये कैसे काम करता है,साथ ही इसका कनेक्शन इजरायल से कैसे है। 

World News: Pushpa के 'पेजर' ने उड़ाई लेबनान और सीरिया की नींद, मचा ऐसा हड़कंप, हिल गई पूरी दुनिया

फिल्म पुष्पा तो आप सभी को याद होगी। जहां एक सीन में पुलिस की आने की इंफॉर्मेशन अल्लू-अर्जुन को खास डिवाइस से मिली थी। इसके बाद से ही फैंस जानना चाह रहे थे कि नेटवर्क स्थापित करने की ये कौन सी मशीन है,बाद में पता चला ये तो पेजर है। जिसका इस्तेमाल अलर्ट या फिर मैसेज भेजने के लिए किया जाता है, हालांकि इन दिनों पेजर नहीं बल्कि इनसे होने धमाकों के बारे में चर्चा हो रही है। ये कितना खतरनाक है, कैसे काम करता है। दरअसल, बीते दिनों लेबनान-सीरिया में  पेजर से धमाका हुआ,जिसमें 8 लोगों की मौत और 2800 लोग घायल हो गए। वहीं, इस बारे में हिजबुल्लाह का बयान सामने आया और बताया कि संगठन से जुड़े लोग एक-दूसरे से नेटवर्क स्थापित करने के लिए पेजर यूज करते हैं हालांकि,अब ये फटना शुरू हो गया है। हिजब्बुलाह ने इजरायल को इसके पीछे का मास्टरमांइड बताया है। ऐसे में ये जानना जरूरी है आखिर पेजर क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

ये भी पढ़ें-

आखिर क्या है पेजर?

पेजर एक स्मॉल पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है, जिसे बीपर भी कहते हैं। इसका उपयोग आतंकी संगठन मैसेज या अलर्ट सेंड करने के लिए करते हैं। पेजर सेंट्रल-बेस स्टेशन से जुड़ी रेडियो फ्रीक्वेंसी के द्वारा मैसेज सेंड करते हैं। इससे मैसेज भेजने के साथ प्राप्त भी किया सकता है। आप इसे टेस्टिंग मैजेस के तौर पर देख सकते हैं। मैसेज मिलने पर पेजर में बहुत तेज घटी बजती है,इसलिए इसमें ऐसे एक ऐसा फीचर होता है,जो भीड़ में भी सुनाई दे जाता है।

कौन लोग करते पेजर इस्तेमाल?

1990-2000 के बीच पेजर का इस्तेमाल अत्यधिक मात्रा में किया जाता था। पहले ये डॉक्टर, नर्स के अलावा इमरजेंसी सर्विस में काम करने वाले लोगों के लिए अहम हिस्सा था। हालांकि, वक्त के चीजें बदलती गई और इसका इस्तेमाल केवल आतंकी संगठन करते हैं। पेजर दो तरह की होते हैं। पहले न्यूमेरिकल दूसरा अल्फान्यूमेरिकल। जैसा नाम के पता चल रहा है, न्यूमेरिकल पेजर केवल नंबर शो करता है, जबकि अल्फान्यूमेरिकल एल्फाबेट संग नंबर भी दिखाता है। आम तौर पर स्मार्टफोन के यूज ने पेजर के इस्तेमाल को कम कर दिया है।

अमेरिका-यूके में आज भी होता उपयोग

स्मार्टफोन आने के बाद भले पेजर का इस्तेमाल ज्यादातर लोग नहीं करते हैं पर अमेरिका-यूके जैसे देशों में आज भी हॉस्पिटल सर्विस के लिए पेजर का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी बैटरी उम्र ज्यादा, नो नेटवर्क प्रॉब्लम इसे खास बनाता है। इन खासियतों के कारण हिजबुल्लाह जैसे संगठन भी इसका उपयोग करते हैं।