Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

बादशाह और हनी सिंह के बीच की दुश्मनी हुई खत्म! रैपर बादशाह ने कहा वो हनी सिंह थे.....

देश के दो बड़े और फेमस रैपर, जिन्होंने साथ शुरुआत की लेकिन फिर अलग हो गए। अब उनको लेकर बड़ी खबर सामने आई है। देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले दोनोंं रैपर हनी सिंह और बादशाह के बीच सालों से चल रही दुश्मनी को बादशाह की ओर से खत्म किए जाने का ऐलान हुआ है। जिसके बाद दोनों के फैंस के बीच मानों खुशी की लहर दौड़ गई है।

बादशाह और हनी सिंह के बीच की दुश्मनी हुई खत्म! रैपर बादशाह ने कहा वो हनी सिंह थे.....
बादशाह और हनी सिंह के बीच की दुश्मनी हुई खत्म!

देश के दो बड़े और फेमस रैपर, जिन्होंने साथ शुरुआत की लेकिन फिर अलग हो गए। अब उनको लेकर बड़ी खबर सामने आई है। देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले दोनोंं रैपर हनी सिंह और बादशाह के बीच सालों से चल रही दुश्मनी को बादशाह की ओर से खत्म किए जाने का ऐलान हुआ है। जिसके बाद दोनों के फैंस के बीच मानों खुशी की लहर दौड़ गई है। देहरादून में हुए GraFest 2024 में रैपर बादशाह ने अपनी तरफ से इस झगड़े को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने हनी को दुआ भी दी

‘उस फेज को छोड़ आगे बढा हूं’
देहरादून में हुए GraFest 2024 में रैपर बादशाह ने अपनी परफॉरमेंस को बीच में रोक दिया था। इसके बाद उन्होंने हनी सिंह के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मेरी जिंदगी का एक फेज था, जब मैं एक शख्स के खिलाफ ईर्ष्या रखता था और अब मैं इसे पीछे छोड़ रहा हूं, और वो हनी सिंह है। मैं किसी गलतफहमी को लेकर नाखुश था और फिर मुझे एहसास हुआ कि जोड़ने वाले कम थे और तोड़ने वाले बहुत थे। आज मैं सभी को बताना चाहता हूं कि जिंदगी के उस फेज को मैंने पीछे छोड़ दिया है और मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं।'

2009 में हुई थी दुश्मनी की शुरुआत
रैपर बादशाह और हनी सिंह के बीच दुश्मनी और लड़ाई की शुरुआत 2009 में हुई थी। दोनों ही रैपर ने माफिया मुंडीर से अपने रास्ते अलग कर लिये थे। फिर दोनों के बीच में टेंशन बढ़ती गई। कभी सोशल मीडिया, तो कभी गानों के जरिए, दोनों ने एक दूसरे पर तंज कसे। हालांकि अब लगता है कि बादशाह दुश्मनी को भूल शांति से हनी सिंह की तरह दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं।

बादशाह की हो रही तारीफ
बादशाह ने जब ये ऐलान किया, उसके बाद से लगातार उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। फैंस की उम्मीद है कि दोनों ही एक बार फिर से साथ आंएगे और एक बार फिर से बेहतरीन रैप सुनने की मौका मिलेगा। आपको बता दें, बादशाह की नई एल्बम 'एक था राजा' हिट रही, इसमें स्पॉटिफाई पर 3 बिलियन स्ट्रीम क्रॉस कर लिये हैं। वहीं, हनी सिंह साल 2023 में एल्बम हनी 3.0 रिलीज में लास्ट टाइम नजर आए थे।