Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Yuvraj Singh की गर्लफ्रेंड बनेगी आमिर खान की एक्ट्रेस! क्रिकेटर की बायॉपिक में रणबीर संग करेंगी रोमांस

भारतीय स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह इन दिनों खबरों में हैं। खबर है कि क्रिकेटर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अब परदे पर देखी जाएगी। भूषण कुमार- रवि भागचंदका के सहयोग से उनकी बायोपिक आने वाली है। फिल्म की कास्टिंग शुरू हो चुकी है। इसी बीच खबर है कि इस फिल्म में आमिर खान की एक्ट्रेस लीड रोल निभाने वाली हैं।

Yuvraj Singh की गर्लफ्रेंड बनेगी आमिर खान की एक्ट्रेस! क्रिकेटर की बायॉपिक में रणबीर संग करेंगी रोमांस

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। उनकी बायोपिक को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे जबकि इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे रवि भागचंदका।  युवराज की बायोपिक फिल्म के टाइटल का ऐलान होना बाकी है। खबरों की मानें तो, इस फिल्म में रणबीर कपूर युवराज सिंह का रोल प्ले करेंगे। वहीं फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन है। अब इसका भी पता चल चुका है। खबरें आ रही हैं कि युवराज की बायोपिक से अभिनेत्री फातिमा सना शेख उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का रोल निभाएंगी। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, युवराज की बायोपिक में फामिता सना शेक उनकी प्रेमिका की भूमिका निभा सकती हैं। फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं ने अभिनेत्री से संपर्क किया है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच बातचीत जारी है। कहा जा रहा है कि फातिमा को फिल्म की कहानी पसंद आ गई है और उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी है। 
 
डेब्यू फिल्म और अन्य फिल्में
बता दें कि फातिमा सना शेख ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने उनके करियर को नहीं पहचान दी। इसके बाद वो कई सारी फिल्मों में नजर आईं।  इसके बाद वह  आमिर खान के सबसे फ्लॉप फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में देखी गईं। हालांकि, इस फिल्म ने उनके करियर को डूबो दिया। 

आने वाली फिल्में
फातिमा को आखिरी बार विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर में देखा गया था , जो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक थी और मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित थी । इस फिल्म में उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। आने वाले दिनों में फातिमा फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा 'उल जलूल इश्क' भी फातिमा के खाते से जुड़ी हुई है।