Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

IMD Alert: मौसम ने किया हाल-बेहाल, उत्तर भारत में हीटवेव के साथ रेड अलर्ट, तो देश के कुछ हिस्सों में होगी बारिश!

IMD Weather Alert: देशभर में इन दिनों गर्मी ने भीषण आंतक मचा रखा है। उत्तर भारत में तो गर्मी का भीषण प्रकोप जारी है। ऐसे में देश में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, जानिए मौसम विभाग ने क्या दिया अपडेट?

IMD Alert: मौसम ने किया हाल-बेहाल, उत्तर भारत में हीटवेव के साथ रेड अलर्ट, तो देश के कुछ हिस्सों में होगी बारिश!
North India Weather Report Weather Alert

IMD Weather Alert: देशभर में इन दिनों गर्मी ने भीषण आंतक मचा रखा है। उत्तर भारत में तो गर्मी का भीषण प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की मानें, तो 19 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है। जबकि आने वाले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और जम्मू के कुछ हिस्सों में हीटवेव से लोग परेशान रहेंगे। देश के अन्य राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालय पश्चिम बंगाल में 18 जून तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

राजधानी में बरस रही है आग

देश की राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जून तक दिल्ली में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। फिर 20 जून से दिल्ली का मौसम बदल सकता है, हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है। हालांकि इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

उत्तर भारत में गर्मी ने किया बेहाल

उत्तर भारत में लोग गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। उस पर मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य में चिलचिलाती गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। फिर 19 जून से इसकी तीव्रता में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। इसी के साथ ही प्रयागराज में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ में पारा 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

देशभर में मौसम का क्या होगा हाल?
मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिण और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।