Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

वायरल है बंदरिया को पानी पिलाने का वीडियो, जानिए कैसे कर सकते हैं आप जानवरों की मदद

ये वीडियो गाजियाबाद का बताया जा रहा है। सचिन गुप्ता नाम के व्यक्ति के एक्स अकाउंट से ये वीडियो हमें मिला। एक्स पर वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘भीषण गरमी में एक बंदरिया पेड़ से गिर गई। लोगों ने उसे नहलाया। ठंडे तेल की मालिश की। ORS घोल पिलाया’।

ये वीडियो गाजियाबाद का बताया जा रहा है। सचिन गुप्ता नाम के व्यक्ति के एक्स अकाउंट से ये वीडियो हमें मिला। एक्स पर वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘भीषण गरमी में एक बंदरिया पेड़ से गिर गई। लोगों ने उसे नहलाया। ठंडे तेल की मालिश की। ORS घोल पिलाया

इस भीषण गर्मी में जब हर दिन इंसानों के मरने की खबर सामने आ रही है, तो बेजुबानों पर बितते गर्मी के कहर का शायद हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। इस तरह के कई और भी वीडियो हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। जहां पर लोग जानवरों के प्रति हमदर्दी रखकर, इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है, इस बात को सिद्ध करते हैं। लेकिन ऐसा काफी कम संख्या में हो पाता है। इस आर्टिकल में हम जानवरों के प्रति इस भीषण गर्मी में आप क्या कर सकते हैं, इस बारे में बात करने वाले हैं।

ये बाते याद रखें

हम पालतू जानवरों की देख-रेख पर ध्यान रखते हैं। लेकिन हम ये भी जानते हैं, हमारे आस-पास कई ऐसे जानवर हैं, जोकि पालतू नहीं हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि आपके आस-पास जो जानवर दिखते हो, उनके लिए आप क्या कर सकते हैं। जैसे कि सड़को पर धूम रहीं गाय, कुत्तों के लिए आप घर के बाहर पानी की व्यवस्था कर सकते हैं। अगर वो छांव में किया जा सके, तो काफी अच्छा है। अपने घर की छत या बालकनी में चिड़ियों के लिए पीने का पानी रखें। इसी के साथ ही आप खुद भी तरीके इजाद कर सकते हैं।

पालतू जानवरों का ऐसे रखें ख्याल

इस भीषण गर्मी में पशुओं की देखभाल में जरा सी लापरवाही उन्हें गंभीर बीमारियों का शिकार बना देती है, जिससे पशुओं की जान चली जाती हैं। गया पशु चिकित्सक बताते हैं कि गर्मी के मौसम में जानवरों को खुले हवादार स्थान पर रखें। लू लगने की अवस्था में पशु को ठण्डे स्थान पर बांधे और माथे पर बर्फ या ठंडे पानी की पट्टियां बांधे। इसके साथ ही पशुओं के आवास में पंखे या कूलर लगा सकते हैं। ध्यान दें कि पशु के खाने में दाना कम रहे और हरा चारा अधिक दें। वहीं, सीधे हवा के संर्पक में आने से उन्हें बचाएं। प्रतिदिन कम से कम 2 बार पशु को स्नान कराएं।

पशुओं को धूप और लू से बचाव के लिए सूर्य की सीधी किरणों से दूर रखें। पशुगृह को ठंडा रखने के लिए दीवारों के ऊपर जूट की टाट लटकाकर उसपर थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी का छिड़काव करना चाहिए, ताकि बाहर से आने वाली हवा में ठंडक बनी रहे। पखें अथवा कूलर का यथासंभाव उपयोग करें। पशुओं में पानी और लवण की कमी हो जाती है, साथ ही भोजन में अरूची हो जाती है। इसे ध्यान में रखकर दिन में कम से कम चार बार साफ, स्वच्छ और ठंडा जल उपलब्ध कराना चाहिए।