Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर उतार रहा युवा चेहरों की फौज, दिव्या मदेरणा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

25 सितंबर के घटनाक्रम पर अशोक गहलोत के खिलाफ दिव्या मदेरणा ने मोर्चा खोल दिया था और आला कमान के साथ खड़ी नजर आईं थी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही दिव्या मदेरणा राजस्थान समेत जम्मू कश्मीर और कई अन्य इलाकों में राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा करती नजर आई थीं।

Jaipur News: कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर उतार रहा युवा चेहरों की फौज, दिव्या मदेरणा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान में कांग्रेस ने बड़े संकेत देते हुए युवा नेताओं की फौज को अब राष्ट्रीय राजनीति में भेजना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने दिव्या मदेरणा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव बनाया है। इसके साथ ही मदेरणा को जम्मू कश्मीर की सह प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। दिव्या मदेरणा 2018 के बाद लगातार अपनी बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं।

इसे भी पढ़िये - Jaipur News: भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ और सीएम भजनलाल शर्मा ने पदक जीतने पर दी बधाई

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आईं थीं नजर
25 सितंबर के घटनाक्रम पर अशोक गहलोत के खिलाफ दिव्या मदेरणा ने मोर्चा खोल दिया था और आला कमान के साथ खड़ी नजर आईं थी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही दिव्या मदेरणा राजस्थान समेत जम्मू कश्मीर और कई अन्य इलाकों में राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा करती नजर आई थीं। उसी समय इस बात के संकेत मिल गए थे कि दिव्या मदेरणा को राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकेगी।

बता दें कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कई राज्यों में बड़े बदलाव किए हैं। शुक्रवार शाम को कांग्रेस ने कई राज्यों में सचिवों और संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की है। इसमें राजस्थान के तीन नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है।  इसके अलावा तीन अलग-अलग राज्यों के नेताओं को राज्य में सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। जिसमें से सबसे प्रमुख नाम दिव्या मदेरणा का है। बता दें कि दिव्या ओसियां की पूर्व विधायक की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।