Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

हत्या या आत्महत्या : विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव, पति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप...

डूंगरपुर: एक गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामला डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के झिंझवा गांव का है। जहां एक विवाहिता का फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या उसके ही पति ने की है। उसके बाद शव को फंदे से लटकाया है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डूँगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना पुलिस उपअधीक्षक राजाराम ने बताया कि खेडाघाटी नया गांव उदयपुर में रहने वाले शंकर ने मामला दर्ज कराया है। रोपर्ट में बताया कि उसकी बेटी प्रियंका उर्फ संगीता की शादी 6 साल पहले गोपाल नाम के आदमी से कराई थी। जो झिंझवा बिछीवाड़ा गांव का रहने वाला था। शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकियां भी देता था। उसके पति ने हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया जिससे आत्महत्या दिखाई दे। मृतक लड़की के पिता ने यह भी बताया की 12 अप्रैल को बेटी के ससुराल गया था। उस दिन भी उसे घर में बंद कर मारपीट की गई थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: सादिक़ अली