Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

अलवर में पीने के पानी की समस्या से परेशान होकर महिलाओं ने कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन

गर्मी के मौसम में पिछले 2 महीने से जलापूर्ति बाधित है। लोगों को पीने तक पानी नसीब नहीं हो रहा है। तपती धूप में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। एक और जलदाय विभाग है जो मौन बैठा हुआ है। वहीं, अन्य महिला ने बताया उनके क्षेत्र में चार दिन में एक बार पानी सप्लाई होता है वह भी गंदा और मटमेला मिला, जिसे पीना तो दूर पेड़ों तक में डाला नहीं जा सकता।

अलवर शहर के वार्ड नंबर 24 और 29 नायवास, मनुमार्ग व मालवीय नगर मोहल्ले में पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने जलदाय विभाग कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया एवं पानी की समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की।

महिलाओं का कहना था कि गर्मी के मौसम में पिछले 2 महीने से जलापूर्ति बाधित है। लोगों को पीने तक पानी नसीब नहीं हो रहा है। तपती धूप में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। एक और जलदाय विभाग है जो मौन बैठा हुआ है। वहीं, अन्य महिला ने बताया उनके क्षेत्र में चार दिन में एक बार पानी सप्लाई होता है वह भी गंदा और मटमेला मिला, जिसे पीना तो दूर पेड़ों तक में डाला नहीं जा सकता।

जिसमें दो-तीन महिलाओं के हाथों में गंदे पानी की बोतले भी साथ थी। महिलाओं ने गहराए पेयजल संकट के विरोध में कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महिलाओ का कहना है की उनके नजदीकी संजय कॉलोनी है, जहां 5 घंटे बोरिंग का पानी सप्लाई होता है। जबकि उनके क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या है और इसकी जानकारी होने के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। महिलाओं ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि शीघ्र ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मोहल्ले में पानी की समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा। इस पर महिलाओं का आक्रोश कम हुआ।