Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

bharatpur news: कौन है रोहित राठौड़ ? करणी सेना के अध्यक्ष को मारी थी गोली अब क्यों है अनशन पर

रोहित राठौड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है। करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में नाम आने के बाद रोहित राठौड़ सुर्खियों में आया था। रोहित भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में बंद है। जहां वह पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर है।

bharatpur news: कौन है रोहित राठौड़ ? करणी सेना के अध्यक्ष को मारी थी गोली अब क्यों है अनशन पर

राजस्थान के राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मामला काफी चर्चा में रहा था। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी और जयपुर के खातीपुरा निवासी रोहित राठौड़ को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़िये - Sawai Madhopur News: बनास नदी में तेज बहाव में बही महिला की मिली लाश, कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने निकाला शव

ये शूटर अलग-अलग जेलों में बंद हैं। लेकिन इस मामले में एक नई खबर सामने आई है कि भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में बंद गोगामेड़ी के शूटर रोहित राठौड़ ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। राठौड़ 6 दिनों से भूख हड़ताल पर है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है रोहित

रोहित राठौड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है। करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में नाम आने के बाद रोहित राठौड़ सुर्खियों में आया था। रोहित भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में बंद है। जहां वह पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर है।

आरबीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती
करीब 6 दिन से भूख हड़ताल पर रहने के कारण उसे जिला आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उसका शुगर लेवल कम आया है। लेकिन आरोपी रोहित राठौड़ ने अस्पताल में भी इलाज और भोजन से इनकार कर दिया। उसकी सुरक्षा के लिए वार्ड में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

दूसरे जेल में शिफ्ट करने की मांग
सेवर सेंट्रल जेल सुप्रीटेंडेंट परमजीत सिंह ने बताया कि रोहित राठौड़ को 19 मई  को अजमेर सेंट्रल जेल से भरतपुर सेवर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। उसने भरतपुर जेल में खुद को खतरा बताते हुए दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग कर रहा है। इसीलिए वह 9 अगस्त 2024 को भूख हड़ताल पर है। उसे 13 अगस्त को जिला आरबीएम अस्पताल ले जाया गया।

70 के पास पहुंचा लेवर
डॉ. रोहित गुप्ता और डॉ. राम अवतार शर्मा ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। जिसमें उनका शुगर लेवल 70 के आसपास आया है । 14 अगस्त को शुगर लेवल 62 के आसपास आया। फिर भी उन्होंने इलाज कराने से मना कर दिया। हालत को देखते हुए उन्हें आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया। 

5 दिसंबर 2023 को गोगामेड़ी की हुई थी हत्या
5 दिसम्बर 2023 को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर के श्याम नगर स्थित उनके आवास पर शूटर नितिन फौजी निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा और रोहित राठौड़ निवासी खातीपुरा जयपुर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रोहित के खिलाफ जयपुर में हत्या के साथ रंगदारी के तीन तथा अजमेर जेल में मोबाइल फोन से छेड़छाड़ के तीन मामले दर्ज हैं।