Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Paris Paralympic 2024: पेरिस में भारतीय एथलीट्स की धाक, 6 दिन में 10 मेडल जीत रचा इतिहास

Paralympic India Medals 2024:भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 दिनों में 10 पदक जीतकर एथलेटिक्स में इतिहास रचा। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे। इस बार भारत ने 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं। प्रीति पाल, निषाद कुमार, योगेश काथुनिया, सुमित अंतिल, दीप्ति जीवांजी, शरद कुमार, मरियप्पन थांगेवेलु, अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने भारत को गौरवान्वित किया।

Paris Paralympic 2024: पेरिस में भारतीय एथलीट्स की धाक, 6 दिन में 10 मेडल जीत रचा इतिहास

Paralympic Games 2024:  पैरालंपिक खेलों में भारत की भागीदारी का इतिहास 64 साल पुराना है, जिसकी शुरुआत 1960 में हुई थी। हालांकि, 2024 का साल भारतीय पैरालंपिक इतिहास में एक नया मुकाम जोड़ता है। पेरिस में जो हुआ, वह इससे पहले कभी नहीं देखा गया। भारत ने इस बार 64 साल के इतिहास में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह केवल मेडल की संख्या तक ही नहीं है, बल्कि एथलेटिक्स में मिली सबसे बड़ी सफलता का भी प्रतीक है। भारत ने इस बार पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है, पहली बार एथलेटिक्स में भारत के मेडल की संख्या दहाई के आंकड़े को छू गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि पेरिस पैरालंपिक अभी समाप्त नहीं हुआ है, जिसका मतलब है कि एथलेटिक्स में भारत के मेडल की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- हाथ गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार, कौन है पेरिस पैरालंपिक 2024 में सिल्वर जीतने वाले निषाद कुमार ?

भारत ने 6 दिनों में जीते 10 मेडल

गौरतलब है, भारत ने पेरिस पैरालंपिक के पहले 6 दिनों में कुल 10 मेडल जीते, जो कि अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी पैरालंपिक खेल में भारत क प्रदर्शन इतना शानदार नहीं रहा। ऐसे में जानते हैं किन खिलाड़ियों ने इस इतिहास को रचा और एथलेटिक्स में 10 मेडल जीतकर विदेशी धरती पर तिरंगा लहराया।

किन खिलाड़ियों ने जीते मेडल ?

पेरिस पैरालंपिक में भारत के लिए एथलेटिक्स के पहले दो मेडल प्रीति पाल ने महिलाओं की 100 मीटर- 200 मीटर T35 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। इसके बाद निषाद कुमार ने पुरुषों के हाई जंप T47 इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर भारत के लिए तीसरा मेडल हासिल किया। चौथा मेडल योगेश काथुनिया ने मेंस डिस्कस थ्रो F56 इवेंट में सिल्वर मेडल के रूप में जीता। वहीं 5वां मेडल सुमित अंतिल ने मेंस जैवलिन थ्रो F64 इवेंट में गोल्ड जीतकर हासिल किया। छठा मेडल दीप्ति जीवांजी ने महिलाओं की 400 मीटर T20 इवेंट में जीता। सातवां मेडल शरद कुमार ने मेंस हाई जंप T63 इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर दिलाया। इसी इवेंट में मरियप्पन थांगेवेलु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत को आठवां मेडल दिलाया। नौवां और दसवां मेडल अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुषों के जैवलिन थ्रो F46 इवेंट में जीता, जिसमें अजीत ने सिल्वर और सुंदर ने ब्रॉन्ज पर कब्जा किया।

पेरिस पैरालंपिक में भारत का नया कीर्तिमान

10 पदकों के साथ भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में इतिहास का एक और नया पन्ना जोड़ा है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक भारत के लिए सबसे सफल रहा था, जहां उसने 19 मेडल जीते थे। लेकिन, पेरिस में सिर्फ 6 दिनों में ही भारत ने 20 मेडल जीतकर पैरालंपिक के इतिहास में अपना अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इन 6 दिनों में भारत ने 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं, जो कि एक शानदार उपलब्धि है।