Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

रुपए न थे लेकिन जुनून था ! पुजारी के बेटे का अंडर-19 में सिलेक्शन,पढ़ें सक्सेस स्टोरी

राजस्थान के एक पुजारी के बेटे चेतन शर्मा का अंडर-19 भारतीय टीम में चयन हुआ है। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने सफलता हासिल की। जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी और क्रिकेट के प्रति उनके जुनून के बारे में।

रुपए न थे लेकिन जुनून था ! पुजारी के बेटे का अंडर-19 में सिलेक्शन,पढ़ें सक्सेस स्टोरी

लगन सच्ची हो तो सफलता अपने आप मिल जाती है। इस बात को सच कर दिखाया राजस्थान के डीग जिले के रहने के एक पुजारी के बेटे ने। जिसका चयन अंडर-19 भारतीय टीम में हो गया है। राजस्थान में इन दिनों खुशी का माहौल है। जहां चेतन शर्मा के मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया। बता दें, कामा उपखण्ड स्थित सहेरा गांव के रहने वाले चेतन के पिता के पास कभी किराये के पैसे नहीं थे, आर्थिक स्थिति खराब थी लेकिन बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और बेटे को क्रिकेट खेलने दिया। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली प्रीमियर लीग में 'बडोनी तूफान' 165 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल किया हैरान

वृंदावन स्थित मंदिर में पुजारी पिता

 चेतन शर्मा की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रही। उनके पिता वृंदावन मे एक मंदिर में पुजारी है। घरवालों ने बताया कि,चेतन को हमेशा से क्रिकेट खेलना पसंद था। धीरे-धीरे उसने क्रिकेट को करियर बनाने की ठानी और जिला क्रिकेट संघ में ट्रायल दिया। यहां से चेतन के सपनों को उड़ान मिली और उसका सेलेक्शन हो गया। बताया, घर में इतने पैसे नहीं थे की वह बेटे को हर रोज ट्रायल के भेज सकें। क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए चेतन भरतपुर में एक दोस्त के मंदिर में रुकता था और यहीं से मैच प्रैक्टिस करता। यहां तक क्रिकेट खेलने की बेसिक चीजें भी उसके पास नहीं थी,जिसे देखते हुए क्रिकेट संघ सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने अपने स्तर से चेतन की मदद की। 

चेतन शर्मा की सक्सेस स्टोरी 

जिला क्रिकेट के बाद चेतन शर्मा की दिल्ली-जयपुर में ट्रेनिंग हुई। यहां से अंडर-19 टीम इंडिया की शुरुआत थी। जानकारी के अनसुार, BCCI ने पूर्व में अंडर 19- भारतीय चैलेंजर ट्रॉफी-इंडिया कैंप  आयोजित किया था। जहां चेतन ने बॉलिंग से अपना करिश्मा दिखाया। चयन बोर्ड को चेतन का परफॉर्मेंस पंसद आया और इसी आधार पर उसका सेलेक्शन हुआ। चेतन लेफ्ट हैंड बॉलर है। वहीं बेटे के सलेक्शन पर परिवार में खुशी का माहौल है। चेतन के पिता दुष्यतं शर्मा का कहना है, हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा बच्चा यहां तक पहुंचेगा। उसने अपनी मेहनत से सपना सच कर दिखाया। 

भारत के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया टीम

बता दें, टीम इंडिया अंडर-19 ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 के साथ होमग्राउंड पर सीरीज खेलेगी। जो 21 सिंतबर से 26 सिंतबर तक पांडिचेरी में होगी। जहां टोटल 3 मैच खेल जाएगे। वहीं इस सिरीज में दो टेस्ट मैच भी शामिल हैं जो 30 सिंतबर से 7 अक्टूबर तक तमिलनाडु में आयोजित हैं।