Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

अमेठी-रायबरेली से चुनाव न लड़ने पर प्रियंका गांधी बोलीं ‘किसी को संचालन भी तो करना है’

खबरे आ रहीं थीं कि प्रियंका गांधी की चुनावी एंट्री हो सकती है और अमेठी से वो अपना पहला चुनाव लड़ सकती हैं। अमेठी सीट पर राहुल गांधी ने पहली बार 2004 में चुनाव जीता था। उसके बाद वे लगातार तीन बार 2019 तक वहां से संसद सदस्य बने रहे। लेकिन प्रियंका ने इन सभी के सवाल के जवाब में कहा है कि किसी को संचालन भी तो करना है। 

अमेठी-रायबरेली से चुनाव न लड़ने पर प्रियंका गांधी बोलीं ‘किसी को संचालन भी तो करना है’
अमेठी-रायबरेली से चुनाव न लड़ने पर प्रियंका गांधी बोलीं ‘किसी को संचालन भी तो करना है’

देश में लोकसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपना सबसे बड़ा चुनावी सस्पेंस खत्म कर दिया है। गांधी परिवार के पुराने गढ़ रहे अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों की लिस्ट आ गई है। अमेठी से के.एल. शर्मा चुनाव और रायबरेली से राहुल गांधी मैदान में होंगे। जिसके बाद से लगातार प्रियंका गांधी क चुनाव न लड़ने को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लेकिन अब प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसका जवाब दे दिया है।

 प्रियंका बोलीं 'किसी को संचालन भी तो करना है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी ने फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर सवाल के जवाब में कहा- 'किसी को संचालन भी तो करना है...'। प्रियंका गांधी ने अमेठी से के.एल. शर्मा को सही च्वाइस बताया और कहा कि वे लंबे समय से अमेठी का कामकाज संभालते रहे हैं। उन्हें यहां के हर इलाके और हर गली की पूरी जानकारी है।

आज होगा नामांकन

राहुल गांधी और के.एल. शर्मा के नामांकन के लिए पहुंचीं प्रियंका गांधी पहले अमेठी पहुंचीं। प्रियंका ने लोगों से कहा कि के.एल. शर्मा लंबे समय से यहां काम करते रहे हैं, उन्हें मौका दीजिए। गौरतलब है कि नामांकन के आखिरी दिन इन दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आज ही 3 बजे तक नामांकन का समय है।

प्रियंका गांधी ने किशोरी लाल शर्मा के अमेठी से चुनाव लड़ने पर पर कहा,'किशोरी लाल शर्माजी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है।'

आगे प्रियंका गांधी ने कहा,'आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा।'

आपको बतां दें कि खबरे आ रहीं थीं कि प्रियंका गांधी की चुनावी एंट्री हो सकती है और अमेठी से वो अपना पहला चुनाव लड़ सकती हैं। अमेठी सीट पर राहुल गांधी ने पहली बार 2004 में चुनाव जीता था। उसके बाद वे लगातार तीन बार 2019 तक वहां से संसद सदस्य बने रहे। राहुल वर्तमान में केरल के वायनाड सीट से सांसद हैं और इस बार भी उन्होंने वायनाड से चुनाव लड़ा है. वहां दूसरे चरण में वोटिंग हो चुकी है। राहुल गांधी के रायबेरली से चुनाव लड़ने को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जिसमें पीएम मोदी ने भी जनसभा में इसको लेकर घिराव किया है।