Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Kartik Month Festivals: करवा चौथ से होगी 'त्योहारों के महीने' कार्तिक की शुरुआत, जानिए किस तारीख को है कौन सा त्योहार!

Kartik Month Festivals: कार्तिक महीने की शुरुआत 18 अक्टूबर 2024 से हो रही है और ये 15 नवंबर 2024 तक चलेगा। कार्तिक महीने में सारे त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाए जाते हैं। इस बार भी कार्तिक माह में कई बड़े त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं, जिसकी शुरुआत करवा चौथ से हो रही है।

Kartik Month Festivals: करवा चौथ से होगी 'त्योहारों के महीने' कार्तिक की शुरुआत, जानिए किस तारीख को है कौन सा त्योहार!

Kartik Month Festivals: साल के आखिरी महीनों में तमाम त्योहारों से घरों में रौनक लगी रहती है। लेकिन बीते कुछ समय से त्योहारों को लेकर कन्फ्यूजन भी रहता है। साथ ही बिजी लाइफ स्टाइल के बीच अगर हमें पहले से ही त्योहारों के बारे में पता हो, तो हम तैयारी से लेकर मुहूर्त तक, सभी सही समय पर व्यवस्था कर सकते हैं।

कार्तिक है त्योहारों का महीना!

सनातम धर्म में कार्तिक महीना बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस खास कार्तिक महीनें को इंग्लिश कैलेंडर के हिसाब से अक्टूबर और नवंबर के बीच में माना जाता है। इस दौरान कई सारे त्योहार मनाए जाते हैं। इस बार कार्तिक महीने की शुरुआत 18 अक्टूबर 2024 से हो रही है और ये 15 नवंबर 2024 तक चलेगा। कार्तिक महीने में सारे त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाए जाते हैं। इस बार भी कार्तिक माह में कई बड़े त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं, जिसकी शुरुआत करवा चौथ से हो रही है। करवा चौथ के बाद और भी कई सारे त्योहार पड़ेंगे जिन्हें हिंदू धर्म के लोग बड़ी धूमधाम से मनाना पसंद करते हैं। तो चलिए हम आपको करवाचौथ से लेकर कार्तिक मास में पड़ने वाले त्योहारों के बारे में बताते हैं....

ये भी पढ़ें

20 अक्टूबर से शुरु हो जाएंगे त्योहार, देखिए लिस्ट

20 अक्टूबर- रविवार- करवा चौथ

29 अक्टूबर- मंगलवार- धनतेरस

30 अक्टूबर- बुधवार- काली चौदस

31 अक्टूबर- बृहस्पतिवार- नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली

01 नवंबर- शुक्रवार- दिवाली

02 नवंबर- शनिवार- गोवर्धन पूजा, अन्नकूट

03 नवंबर- रविवार- भाई दूज

07 नवंबर- बृहस्पतिवार- छठ पूजा

13 नवंबर- बुधवार- प्रदोष व्रत, तुलसी विवाह

15 नवंबर- शुक्रवार- कार्तिक पूर्णिमा व्रत, गुरु नानक जयंती

Kartik mahine ke Vrat kaun se hain: कार्तिक महीने में कितने व्रत हैं

20 अक्टूबर, रविवार- करवा चौथ

21 अक्टूबर, सोमवार- रोहिणी व्रत

24 अक्टूबर, बृहस्पतिवार- अहोई अष्टमी

28 अक्टूबर, सोमवार- रामा एकादशी

29 अक्टूबर, मंगलवार- प्रदोष व्रत

01 नवंबर, शुक्रवार- अमावस्या

03 नवंबर, रविवार- भाई दूज

09 नवंबर, शनिवार- दुर्गाष्टमी व्रत, गोपाष्टमी

10 नवंबर, रविवार- अक्षय नवमी

12 नवंबर, मंगलवार- प्रबोधिनी एकादशी

13 नवंबर, बुधवार- प्रदोष व्रत