Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

SIIMA 2024 Winners List: साउथ फिल्म अवॉर्ड्स में ऐश्वर्या का जलवा, नयनतारा समेत कई बिग स्टार्स को मिले चुनिंदा अवॉर्ड

SIIMA 2024 Winners List: तमिल सिनेमा में ‘अन्नपूर्णी’ के लिए नयनतारा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं, बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में चियान विक्रम ने बाजी मारी है, उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘पोन्नियन सेल्विन 2’ के लिए दिया गया है। साथ ही ऐश्वर्या राय को ‘पोन्नियन सेल्विन 2’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स चुना गया है।

SIIMA 2024 Winners List: साउथ फिल्म अवॉर्ड्स में ऐश्वर्या का जलवा, नयनतारा समेत कई बिग स्टार्स को मिले चुनिंदा अवॉर्ड
SIIMA 2024 Winners List

SIIMA 2024 Winners List: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवार्ड्स साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) का आगाज 14 सितंबर को हुआ। इसकी प्रसिद्धी का अनुमान आप इस तरह लगा सकते हैं कि जैसे बॉलीवुड में फिल्मफेयर और ऑस्कर को तवज्जों दी जाती है। साउथ सिनेमा में उसी तरह से सिमा अवॉर्ड्स है। शनिवार को ही तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के विनर्स की लिस्ट जारी कर दी गई थी। इसके बाद तमिल और मलयालम फिल्मों के विनर्स की लिस्ट रविवार यानि कि 15 सितंबर को जारी की गई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का जलवा

इस खूबसूरत अवॉर्ड नाइट में मजे का तड़का बॉलीवुड एक्ट्रेस को मिले अवॉर्ड के बाद लगा। आपको बता दें, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में 2018 के लिए Tovino Thomas को बेस्ट एक्टर और अनस्वरा राजन को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया हैं। वहीं, तमिल सिनेमा में ‘अन्नपूर्णी’ के लिए नयनतारा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं, बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में चियान विक्रम ने बाजी मारी है, उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म ‘पोन्नियन सेल्विन 2’ के लिए दिया गया है। साथ ही ऐश्वर्या राय को ‘पोन्नियन सेल्विन 2’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स चुना गया है।

 ये भी पढ़ें S

देखिए पूरी लिस्ट…

  • बेस्ट फिल्म   जेलर
  • बेस्ट एक्टर   चियान विक्रम (पोन्नियन सेल्विन 2)
  • बेस्ट एक्ट्रेस  नयनतारा (अन्नपूर्णी)
  • बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)      सिवा कार्तिकेयन (माविरान)
  • बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)     ऐश्वर्या राय (पोन्नियन सेल्विन 2)
  • बेस्ट एक्टर (नेगेटिव रोल)   अर्जुन (लियो)
  • बेस्ट डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार (जेलर)
  • बेस्ट डायरेक्टर (क्रिटिक्स)   अरुण कुमार (Chiththa)
  • बेस्ट लिरिक राइटर (तमिल) विग्नेश शिवन (Rathamaarey)
  • मोस्ट प्रोमिसिंग एक्टर      केविन (दादा)
  • बेस्ट एक्टर (कॉमेडी रोल)    योगी बाबू
  • बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल)  सरिता एश्वरी (माविरान)
  • बेस्ट डेब्यू    हरिदु हरून
  • बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल)  वसंत रवि (जेलर)
  • बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस    प्रीति अंजु असरानी (अयोती)

मलयालम

  • बेस्ट फिल्म   Nanpakal Nerathu Mayakkam
  • बेस्ट एक्टर   टोविनो थोमस (2018)
  • बेस्ट एक्ट्रेस  अनस्वरा राजन (Neru)
  • बेस्ट एक्टर (नेगेटिव रोल)   विष्णु अगस्त्या (RDX)
  • बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)      जोजु जियोर्ज (Iratta)
  • बेस्ट डायरेक्टर Jude Anthany Joseph (2018)