Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur news: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने फिर निभाया वादा, करणसर अस्पताल को मिले डॉक्टर

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ को इस समस्या की जानकारी होते ही उन्होंने तुरंत ही वहां डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी। अब करणसर झोटवाड़ा में डॉक्टर की उपलब्धता होने से जनता की समस्याओं का निदान हो सकेगा।

Jaipur news: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने फिर निभाया वादा, करणसर अस्पताल को मिले डॉक्टर

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने फिर से एक बार अपना वादा निभाया है। करणसर अस्पताल को डॉक्टरों की कमी अब पूरी हो गई है। इस पर क्षेत्रवासियों ने उनकी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने वर्षों की समस्या का त्वरित समाधान कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान की है।

इसे भी पढ़िये - 

करणसर के अस्पताल में डॉक्टर की कमी पूरी
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ को इस समस्या की जानकारी होते ही उन्होंने तुरंत ही वहां डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी। अब करणसर झोटवाड़ा में डॉक्टर की उपलब्धता होने से जनता की समस्याओं का निदान हो सकेगा। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के सार्थक प्रयासों से बजट में झोटवाड़ा के लिए सैटेलाइट हॉस्पिटल के निर्माण का भी प्रावधान होने के साथ ही अस्पताल जनस्वास्थ्य सुविधाओं से संपन्न हो रहे हैं।