Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Rajasthan के इस गांव में सगी बहनों की तरह रहती हैं सौतने, पति की दूसरी शादी के बाद ही चलता है वंश आगे!

Two Wives Village: रामदेयो की बस्ती में हर आदमी ने दो शादियां कर रखी है। इस गांव में दोनों बीवियां बहनों की तरह रहती है। वो एक छत के नीचे अपना पति बांटती है। इसमें कोई प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि इनके लिए ये एक बेहद सामान्य बात है।

1/6

Two Wives Village: ‘कानून’ और ‘परंपरा’, इन दोनों शब्दों और इनकी भावनाओं को अक्सर हम आमने-सामने देखते हैं। ये कोई छुपी बात नहीं है कि पुरुषों को मिले एकाधिकार के खिलाफ लंबी लड़ाई के बाद महिलाएं आज इस मुकाम पर हैं। जिसमें एक शादी का अधिकार भी शामिल है।

2/6

हम ये भली-भांति जानते हैं कि देश में एक पत्नी का ही कानून हैं। एक शादी को ही कानून मान्यता देता है। लेकिन आज हम आपको राजस्थान के एक गांव के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर एक व्यक्ति दो शादियां करता है। इसकी वजह भी काफी रोचक है।

3/6

हम बात कर रहे हैं राजस्थान के जैसलमेर के रामदेयो की बस्ती की। इस गांव में जितने भी बुजुर्ग हैं, सबने दो शादी कर रखी है। इससे पहले भी यहां के लोग दो शादियां ही करते थे।

4/6

रामदेयो की बस्ती में हर आदमी ने दो शादियां कर रखी है। इस गांव में दोनों बीवियां बहनों की तरह रहती है। वो एक छत के नीचे अपना पति बांटती है। इसमें कोई प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि इनके लिए ये एक बेहद सामान्य बात है।

 

5/6

यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि दो शादी के कारण कभी यहां की महिलाओं के बीच झगड़ा नहीं होता है। यहां दोनों बीवियां दो सगी बहनों के तरह एक साथ रहती हैं। साथ ही दोनों आपसी सहमति से अपना पति बांटती हैं। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि कोई भी आदमी जब पहली शादी करता है, तो उसकी पत्नी गर्भवती नहीं होती है या फिर उसको बेटी होती है। इसी की वजह से बेटे के लिए यहां मर्द को दूसरी शादी करनी पड़ती है।

 

6/6

रोचक बात ये है कि कहा जाता है कि जैसे ही कोई आदमी दूसरी शादी करता है, उसको बेटा हो जाता है। इसी के चलते यहां के मर्द दो शादी करते हैं। हालांकि अब ये परंपरा युवा पीढ़ी नहीं निभाती है क्योंकि वे इससे सहमत नहीं हैं।

डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, भारत रफ़्तार इसकी पुष्टि नहीं करता है।