Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान में रिश्ते हुए कलंकित, चाचा ने भतीजी के साथ किया ऐसा काम, सहम गई मासूम

राजस्थान के मकराना में रिश्तों को कलंकित करने वाली खबर सामने आई है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है।यहां रिश्ते में लगने वाले चाचा ने 5 साल की मासूम भतीजी के साथ रेप कर दिया।

राजस्थान में रिश्ते हुए कलंकित, चाचा ने भतीजी के साथ किया ऐसा काम, सहम गई मासूम

राजस्थान के मकराना में रिश्तों को कलंकित करने वाली खबर सामने आई है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है।यहां रिश्ते में लगने वाले चाचा ने 5 साल की मासूम भतीजी के साथ रेप कर दिया। मासूम को काफी चोट आई हैं। जिसे अजमेर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपी को खंभे से बांध दिया। पानी पीने के बहाने से वह वहां से फरार होकर सत्संग में शामिल होने निकल गया। मासूम के साथ रेप की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी नशे की हालत में था।

सहमी हुई है बच्ची

घटना मंगलवार 27 मई की है। आरोपी शराब पीने का आदी है। वह मंगलवार दोपहर को भी नशे में चूर था। वह अपनी भतीजी को आइस्क्रीम खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने मानवता की सारी हदें पार करते हुए मासूम के साथ रेप किया। घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ रोते हुए घर पहुंची।

पुलिस ने आरोपी चाचा को किया गिरफ्तार

घरवालों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी को पकड़कर एक खंभे से बांध दिया। पानी पीने के लिए आरोपी की बहन ने जब उसका हाथ खोला, तभी मौका देखकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित मासूम के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार की रात पुलिस ने जयपुर के करधनी थाना के पास से पकड़ा।

आरोपी के खिलाफ परिजनों में गुस्सा

आरोपी की हवस का शिकार बनी मासूम को काफी चोट आई हैं। पुलिस ने घायल बच्ची को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अभी उसका इलाज चल रहा है। बच्ची घटना के बाद सहम गई है। उसके काफी खून बहने से हालत गंभीर हो गई। परिजनों का कहना है कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह काफी डर गई है। मेडिकल स्टॉफ को भी देखकर वह चौंक जा रही है। घटना को लेकर परिजनों में आरोपी के खिलाफ काफी गुस्सा है।

नशे के कारण बीवी छोड़कर चली गई

आरोपी की दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद वह अक्सर शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करता था। इसी से परेशान होकर कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। वह रूपनगढ़ में मार्बल फिटिंग करने का काम करता है। उसके परिवार में 4 भाई और 3 बहनें हैं। आरोपी परिवार में सबसे छोटा है।