Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Agra News : 30 देशों की 110 विश्व सुंदरियों ने किया ताज का दीदार, मोहब्बत की निशानी को बताया अद्भुत

आगरा।  30 देशों  की 110  विश्व सुंदरियों ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का आगरा में दीदार किया। इस दौरान वे काफी उत्साहित दिखाई दीं, विश्व सुंदरियां वाह ताज कहती नजर आयी, ताज के दीदार के दौरान विश्व सुंदरियों ने कहा कि अद्भुत है मोहब्बत की निशानी।

110 विश्व सुंदरियां ताजमहल पहुंचीं 
 उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर विश्व सुंदरियों का मेला देखने को मिला। ताजमहल को निहारने के लिए तीस देशो की लगभग 110 विश्व सुंदरियां ताजमहल पहुंची। विश्व सुंदरियों की सुरक्षा को लेकर पर्यटन पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। सुरक्षा के घेरे में इन विश्व सुंदरियों ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करके यह विश्व सुंदरीया काफी उत्साहित नजर आई। ताज की सुंदरता और उसकी अद्भुत वास्तु कला में विश्व सुंदरियां खो गई और अपने आप को वाह ताज कहने से नहीं रोक पाई।इतना ही नहीं ताजमहल की पच्चीकारी और इतिहास को जानने के लिए इन विश्व सुंदरियों ने खासी रुचि दिखाई।

गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास और उसके वास्तुकला को जाना

विश्व सुंदरियों ने गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास और उसके वास्तुकला की जानकारी ली। इस दौरान एक विश्व सुंदरी का कहना था कि मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया है। विश्व के सात अद्भुत स्मारकों में से ताजमहल एक है और इसकी अलग ही पहचान है। उनका कहना था कि ताजमहल की खूबसूरती आंखों में एक अलग ही चमक दे जाती है  ऐसा लगता है कि ताजमहल को निहारते रहें। मौसम भी खुशनुमा है, ऐसा लग रहा है जैसे ताज को निहारने के लिए आज उन्हें गॉड गिफ्ट मिला हो।

विश्व सुंदरियों की सुरक्षा को लेकर पर्यटन पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे, सुरक्षा के घेरे में इन विश्व सुंदरियों ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया, अतिथि देवो भव की परंपरा को कायम करते हुए पर्यटन पुलिस और पुरातत्व विभाग ने विश्व सुंदरियों का स्वागत किया। विश्व सुंदरिया स्वागत से अभिभूत व काफी खुश नजर आयी।